अपडेटेड 3 October 2025 at 22:38 IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, इंसानियत और संस्कारों का जिक्र, किसकी तरफ है इशारा?

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर अपने संस्कारों, इंसानियत और सम्मान को लेकर बात की है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका इशारा किस तरफ है?

Follow :  
×

Share


पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट | Image: Instagram/singhpawan999

Pawan Singh News : भोजपुरी सिनेमा में 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन सिंह इन दिनों अपनी राजनीतिक पारी और निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह पोस्ट बिहार चुनावों में उनकी बढ़ती भूमिका और पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवादों के बीच आया है।

पवन सिंह ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और बिहार चुनावों में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने 3 दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर अपने संस्कारों, इंसानियत और सम्मान को लेकर बात की है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका इशारा किस तरफ है?

पवन सिंह की क्रिप्टिक पोस्ट

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरे लिए इंसानियत मायने रखती है। अगर मेरे से बड़ा कोई मेरे सामने खड़ा है और मैंने उनको प्रणाम कर लिया तो क्या उसको झुकना बोलते हैं? अगर ऐसा है तो ठीक है, ये मेरा संस्कार है, जय माता दी।" इस पोस्ट का मतलब स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसमें इंसानियत, सम्मान और संस्कारों पर जोर दिया गया है।

किसकी तरफ इशारा?

पवन सिंह की इस पोस्ट को उनकी राजनीतिक मुलाकातों से जोड़कर देख रहे हैं, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के सामने झुककर सम्मान दिखाया था। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। उनके कई फैंस ने उपेंद्र कुशवाहा के पैर छूने पर सवाल उठाए थे।

निजी जीवन की चुनौतियां

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आरोप लगाया था कि पवन सिंह को उनसे मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है। ज्योति ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। पवन सिंह ने इन आरोपों पर अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: Zubeen Garg Death Case: कौन हैं जस्टिस सौमित्र सैकिया, जो करेंगे सिंगर जुबीन डेथ मिस्ट्री की जांच?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 October 2025 at 22:38 IST