अपडेटेड 18 July 2025 at 15:28 IST

बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी में मशहूर भोजपुरी स्टार की एंट्री, पूर्व IPS अधिकारी ने भी थामा दामन

Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह आज प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए।

Bhojpuri singer Ritesh Pandey and ex-IPS officer Jp Singh join jan suraaj party | Image: X

Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने एंटरटेनमेंट की दुनिया के बाद अब राजनीति में एंट्री कर ली है। वो शुक्रवार यानि 18 जुलाई 2025 को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। उनके साथ साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर प्रशांत किशोर का दामन थाम लिया है।

रितेश पांडे ने पिछले महीने जून में ऐलान किया था कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही साथ, उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया था कि वो बिहार की किस सीट से दावेदारी ठोकेंगे।

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे हुए प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल

जन सुराज पार्टी का हिस्सा बनने के बाद भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने कहा कि कैसे बिहार के लोगों को मजदूरी करने के लिए मजबूर कर दिया गया है लेकिन ये सिस्टम बदलने के लिए प्रशांत किशोर निकले हैं और वो इस लड़ाई में उनके साथ हैं। इतना ही नहीं, सिंगर ने इस खास मौके पर गाना भी गाया जिसके बोल थे- “हम नया बिहार चाहते हैं। बिहार में ही रोजी रोजगार चाहते हैं। जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।”

गौरतलब है कि पिछले महीने रितेश पांडे ने कैमूर जिले का दौरा किया था जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए खुलासा किया था कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि वो पावर में आने के बाद किस उद्देशय से काम करेंगे।

पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने क्या कहा?

रितेश पांडे के अलावा, पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह भी राजनीति में आ चुके हैं। जन सुराज से जुड़ने पर उन्होंने कहा कि जैसे देश में बदलाव के लिए महात्मा गांधी पैदल चले थे, ठीक उसी तरह प्रशांत किशोर चले, जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। जेपी सिंह ने आगे कहा कि वो देश में कई बड़े पद संभाल चुके हैं लेकिन अब उन्होंने प्रशांत किशोर की इस मुहिम में शामिल होने का फैसला लिया है। यही कारण है कि वो इस्तीफा देकर प्रशांत किशोर के साथ आ गए हैं। 

ये भी पढे़ंः पवन सिंह के बाद अब इस भोजपुरी स्टार की राजनीति में एंट्री, बिहार विधानसभा में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 12:52 IST