अपडेटेड 14 June 2025 at 12:30 IST

पवन सिंह के बाद अब इस भोजपुरी स्टार की राजनीति में एंट्री, बिहार विधानसभा में इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे ने ऐलान किया है कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। जानिए वो किस सीट से मैदान में उतरेंगे।

Follow : Google News Icon  
Ritesh Pandey to contest Bihar Chunav 2025
Ritesh Pandey to contest Bihar Chunav 2025 | Image: instagram

Ritesh Pandey: भोजपुरी इंडस्ट्री से अब एक और सुपरस्टार की राजनीति में एंट्री होने वाली है। एक्टर-सिंगर रितेश पांडे ने ऐलान किया है कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया है कि वो बिहार की किस सीट से दावेदारी ठोक रहे हैं।

रितेश पांडे ने शुक्रवार को कैमूर जिले का दौरा किया था जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए खुलासा किया कि वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि वो पावर में आने के बाद किस उद्देशय से काम करेंगे।

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे लड़ेंगे बिहार चुनाव

रितेश पांडे ने मीडिया से बातचीत में राजनीति में हाथ आजमाने के अपने फैसले पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो इस पर भोजपुरी सिंगर ने कहा कि इतनी जल्दी टिकट क्लियर नहीं होता। आने वाले दिनों में सबको पता चल जाएगा कि वो किस पार्टी से मैदान में उतरेंगे। 

उन्होंने आगे ये भी बताया कि उन्हें केवल जनता की सेवा करने का मौका चाहिए। वो तन मन धन से सेवा करना चाहते हैं। और तो और, उन्होंने वादा भी किया कि वो किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। 

Advertisement
preview

किस उद्देशय से बिहार चुनाव लड़ेंगे रितेश पांडे?

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वो किस उद्देशय से चुनावी मैदान में उतरेंगे तो रितेश पांडे ने कहा कि “शिक्षा में सुधार करना है। उद्योग बिहार में रहे। यहां उद्योग होना जरूरी है। हम चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। यहां दिन पर दिन विकास हो रहा है। हम इस पर काम करेंगे कि इस विकास को कैसे गति दी जा सकती है”।

पांडे ने कहा कि शिक्षा को जोर देकर बिहार को संपन्न बनाना है। यही उनका उद्देशय है। उन्होंने कहा कि जैसे लोगों के प्यार ने उन्हें सिंगर और एक्टर बना दिया है, उसी तरह लोगों का प्यार मिलता रहा तो उन्हें जनता की सेवा का मौका भी जरूर मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सेवा में 1% भी कमी नहीं होगी। वो सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना चाहते हैं। सुविधाएं अच्छी करना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूल आने का मन करे। 

Advertisement

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें एक “दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेता” बताया और कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक ऐतिहासिक रही। 

ये भी पढे़ंः ‘भाई कैसे हैं…’; जब पैपराजी ने महवश से पूछा चहल का हालचाल, शर्माने लगीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड, VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 12:30 IST