अपडेटेड 24 February 2026 at 10:51 IST

रेट क्या है?...एंकर की 'गंदी बात' पर बुरी तरह भड़कीं भोजपुरी सिंगर, सैंडल उतार मारने दौड़ीं; भरे मंच पर मचा बवाल- VIDEO

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के शो में जमकर बवाल हुआ। एंकर ने स्टेज पर कुछ ऐसा कहा कि निशा ने सैंडल तक उतार ली। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एंकर की बदतमीजी पर भड़की भोजपुरी सिंगर | Image: X

Bhojpuri Singer angry on Anchor : भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वो लाइव शो के बीच अचानक गुस्से से लाल हो गईं। हालात ऐसे बन गए कि उन्होंने एंकर को मारने के लिए अपनी सैंडल तक निकाल  ली।

बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान एंकर ने कथिततौर पर उनका रेट पूछ लिया। ये बात निशा को नागवार गुजरी और उन्होंने भरी स्टेज पर एंकर को लताड़ा।

एंकर की भद्दी भाषा पर भड़की सिंगर

वायरल वीडियो सारण जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। निशा उपाध्याय यहां गाने की तैयारी कर ही रही थीं कि तभी एंकर ने अनाउंस कर कहा कि 'अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए, तालियां बजाइए और हां आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस... या कुछ और?' एंकर का लहजा और भाषा सुन भीड़ हैरान रह गई।

सैंडल उतारकर मारने को दौड़ी

वहीं सिंगर को भी उनकी भद्दी बोली कतई रास नहीं आई और वो एंकर पर टूट पड़ीं। इतना ही नहीं, वो सैंडल उतारकर उसे मारने के लिए दौड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा ब्लू कलर की साड़ी में हैं। वहीं एंकर बचने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही है कि इसका मुंह तोड़ दो। वहीं आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए।

'ये रेट बताएगा मेरा?'

निशा उपाध्याय आग बबूला होकर बोलती हैं, 'रेट बता रहा है। ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए इसका रेट हम बताएं।' वो आगे कहती हैं, 'इसको मारेंगे हम। ये रेट बताने वाला होता कौन है?' इन सबके बीच कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच जाती है।

लाइव शो में मचा बवाल

वीडियो को @thebiharoffice नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल सॉफ्ट पोर्न में बदल गया है, जहां फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं। सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल रही।'

लोगों ने किया सिंगर का समर्थन 

इस घटना के बाद लोग सिंगर का समर्थन करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी महिला के बारे में इस तरह का शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थाना मे रिपोर्ट करके जेल भेजें, नहीं तो कोई और इससे भी बुरा निकलेगा।' एक अन्य ने लिखा, 'भोजपुरी सिंगर के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार सरासर गलत है, जो भी इसके पीछे दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।'

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika: दोस्त की शादी में बाराती बने अनंत-राधिका? दिल खोलकर झूमा कपल, अंबानी की छोटी बहू की सादगी पर टिकी निगाहें
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 10:51 IST