'Lock Upp 2' से बाहर होने के बाद Madhuri Grover ने Ram Kapoor संग जुड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हमारी बॉन्डिंग स्पेशल है'

Madhuri Jain Grover: 'लॉक अप 2' से अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का सफर खत्म हो चुका है। बाहर आने के बाद माधुरी ने अपने और राम कपूर की बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की है।

Lock Upp 2 | Image: Social Media

Madhuri Jain Grover Bonding With Ram Kapoor: अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का 'लॉक अप 2' का सफर अब खत्म हो गया है। हाल ही में मिड-वीक एलिमिनेशन के दौरान उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा। शो में उनका गेम भले ही थोड़ा शांत रहा हो, लेकिन अपनी पॉजिटिविटी से उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। शो के दौरान उनके और टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर को लेकर कई बातें बनीं, जिस पर अब माधुरी ने खुलकर अपनी बात रखी है।

क्या था राम कपूर से जुड़ा पूरा मामला?

शो के दौरान माधुरी का नाम राम कपूर के साथ काफी जोड़ा गया था। दरअसल, माधुरी अक्सर राम कपूर से फिल्मों और टीवी पर दिखाए जाने वाले इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर सवाल पूछती नजर आती थीं। वह जानना चाहती थीं कि जब एक्टर्स पर्दे पर रोमांस करते हैं, तो क्या असल जिंदगी में उनकी पत्नियों को इससे परेशानी नहीं होती?
माधुरी के इन्हीं सवालों का बाकी कंटेस्टेंट्स मजाक उड़ाते थे। पामेला ने तो यहां तक कह दिया था कि माधुरी को राम कपूर पर क्रश है, इसीलिए वो उनसे प्यार और रोमांस से जुड़े ऐसे सवाल पूछती हैं।

माधुरी ने अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने इन बातों का करारा और मजेदार जवाब दिया है। राम कपूर पर क्रश होने की बात पर हंसते हुए उन्होंने सच्चाई बताई।

माधुरी ने कहा, "राम जी एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं, लेकिन पता नहीं ये क्रश वाली बात सबके दिमाग में आई कहां से? मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं।"

उन्होंने अपनी बात को आगे समझाते हुए कहा, "मेरे अंदर चीजों को जानने की बहुत जिज्ञासा रहती है। मैं राम जी से सवाल इसलिए पूछती थी क्योंकि वो हर बात को बहुत अच्छे से समझाते थे।"
"बाद में जब आकांक्षा चमोला मेरे सवालों का जवाब देने लगीं, तो मैंने मजाक में कहा भी था कि अब मुझे राम जी को परेशान करने की जरूरत नहीं है। बस इतनी सी ही बात थी।"

पति अशनीर ग्रोवर का क्या था रिएक्शन?

माधुरी के शो से बाहर होने पर उनके पति और मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के रिएक्शन पर भी उन्होंने बात की। माधुरी ने बताया कि अशनीर उनके गेम और उनके व्यवहार से काफी खुश हैं।

अशनीर का मानना है कि माधुरी ने शो में एक बहुत ही पॉजिटिव असर छोड़ा है। माधुरी ने कहा, "एक ऐसे शो में जहां लगातार लोग लड़-झगड़ रहे थे, मैंने शांत रहना चुना और निगेटिविटी से दूरी बनाए रखी। मैंने हमेशा लोगों को समझाने की ही कोशिश की।"

भले ही माधुरी ग्रोवर का 'लॉक अप 2' का सफर कम दिनों का रहा हो, लेकिन वह और उनके पति दोनों ही इस शो में उनकी जर्नी और उनके पॉजिटिव रवैये से पूरी तरह संतुष्ट और खुश हैं।

 

यह जरूर पढ़ें: 'कुशाल टंडन मुझसे फ्लर्ट करते थे...' Lock Upp में श्रेया कालरा ने किया दावा,बोलीं - सीन के बाद रो पड़ती थीं शिवांगी जोशी

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 July 2026 at 16:36 IST