'कुशाल टंडन मुझसे फ्लर्ट करते थे...' Lock Upp में श्रेया कालरा ने किया दावा,बोलीं - सीन के बाद रो पड़ती थीं शिवांगी जोशी
Shreya Kalra On Kushal Tandon: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन से जुड़े कुछ खुलासे किये हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Shreya Kalra On Kushal Tandon And Shivangi Joshi: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों काफी ड्रामा और गॉसिप देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने जब से शो में एंट्री ली है, वह लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के सामने टीवी की मशहूर एक्स-जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर एक ऐसा दावा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
श्रेया का कहना है कि जब कुशाल और शिवांगी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, उस वक्त कुशाल उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे।
कुशाल और शिवांगी की लव स्टोरी
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी, जो शो जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक टेलीविजन पर टेलीकास्ट हुआ। पर्दे पर इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई और जल्द ही यह ऑन-स्क्रीन प्यार असल जिंदगी में भी बदल गया। अक्टूबर तक कुशाल ने इस रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार भी कर लिया था।
श्रेया ने शिल्पा के सामने क्या खोला राज?
सोशल मीडिया पर 'लॉक अप 2' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रेया, शिल्पा शिंदे से बात कर रही हैं।
Advertisement
श्रेया ने बताया कि , वह दोनों यानी श्रेया और कुशाल ने साथ में एक प्रोमो शूट किया था। शूट के बाद कुशाल ने उन्हें मैसेज किया और उनकी प्रोफाइल व फॉलोअर्स की तारीफ की। कुशाल ने धीरे-धीरे उनसे बातें करना शुरू कर दिया। श्रेया ने बताया, "उस वक्त मैं किसी और को डेट कर रही थी और कुशाल का शिवांगी के साथ रिश्ता था, जिसके बारे में मुझे पता नहीं था। जब मुझे लगा कि वो फ्लर्ट कर रहा है, तो मैंने बात करना बंद कर दिया।"
जब शिवांगी के सामने आया सच
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब श्रेया की मुलाकात शिवांगी जोशी से हुई। शिवांगी ने श्रेया से कहा कि कुशाल ने उन्हें बताया है कि श्रेया ने ही उसे पहले मैसेज किया था। यह सुनकर श्रेया हैरान रह गईं। श्रेया ने तुरंत शिवांगी को रोकते हुए कहा, "मैं कभी किसी लड़के को सामने से अप्रोच या मैसेज नहीं करती।"
Advertisement
सच्चाई साबित करने के लिए श्रेया ने अपना फोन शिवांगी के हाथ में रख दिया। सारे मैसेज पढ़ने के बाद शिवांगी ने सिर्फ इतना कहा, "ओके।"
सीन के बाद रोती थीं शिवांगी
शिल्पा शिंदे ने जब तंज कसते हुए पूछा कि क्या मैसेज देखकर शिवांगी ने रोना शुरू नहीं किया?
इसके जवाब में श्रेया ने एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त तो नहीं, लेकिन "बाद में सेट पर सीन खत्म करने के बाद वह रोती थी।" श्रेया का मानना है कि इस घटना के 3-4 महीने बाद ही कुशाल ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।
कब हुआ था ब्रेकअप?
आपको बता दें कि जून 2025 में कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शिवांगी से अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, "मेरे सभी चाहने वालों को बताना चाहता हूं कि शिवांगी और मैं अब साथ नहीं हैं। हमें अलग हुए 5 महीने हो चुके हैं।"
अब कहां हैं ये सितारे?
जहां शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में आमने-सामने हैं, वहीं कुशाल टंडन अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं।