अपडेटेड 7 May 2024 at 19:38 IST

पहले इंडियन मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर होंगे अंकुश बहुगुणा, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में करेंगे डेब्य

कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा फ्रेंच रिवेरा पर 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू करते नजर आएंगे।

अंकुश बहुगुणा | Image: IANS/instagram

Ankush Bahuguna First Indian Male Beauty Content Creator: कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा फ्रेंच रिवेरा पर 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू करते नजर आएंगे। बहुगुणा इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले पहले इंडियन मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर होंगे। उनको रेड कार्पेट के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी तैयार करेंगे।

वेब स्पेस में बड़ा नाम कमाने से पहले, बहुगुणा ने एक साल तक आर्किटेक्चर की पढ़ाई की थी। उन्होंने धीरे-धीरे खुद को इंडियन ब्यूटी और कॉमेडी कंटेंट क्रिएशन में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक के रूप में स्थापित किया।

वह फोर्ब्स मैगजीन के कवर पर जगह बनाने वाले पहले मेल ब्यूटी क्रिएटर भी रह चुके हैं। उन्हें फोर्ब्स की 2023 की भारत के टॉप डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में लैक्मे फैशन वीक में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ईशा अमीन के साथ रनवे की शुरुआत की थी। 

यह भी पढ़ें… दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट की शादी की तस्वीरें!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 19:38 IST