अपडेटेड 7 May 2024 at 19:00 IST
दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट की शादी की तस्वीरें! फैंस ने पूछा- सबकुछ ठीक?
Ranveer Deleted photos: आप इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह का प्रोफाइल खंगालेंगे तो यहां आपको 2023 के पहले की कोई पोस्ट नजर नहीं आएगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranveer deletes Wedding Photos: बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही ढेर सारी खुशियां दस्तक देने वाली हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और दोनों जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने को तैयार है। इस बीच कपल अलग वजह से सुर्खियों में आया है।
रणवीर ने एक कदम उठाकर अपने हर किसी को चौंका दिया है। एक्टर ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी, जिससे फैंस को बड़ा शॉक लगा। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर रणवीर ने ऐसा क्यों किया। पूरा माजरा क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि रणवीर सिंह की इंस्टा प्रोफाइल से उनकी वेडिंग फोटो को अचानक डिलीट कर दिया गया है।
प्रोफाइल पर नहीं मौजूद तस्वीरें
अगर आप इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह का प्रोफाइल खंगालेंगे तो यहां आपको 2023 के पहले की कोई पोस्ट नजर नहीं आएगी। इसमें दीपिका पादुकोण के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। वहीं दीपिका के प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं।
Advertisement
एक्टर ने इन तस्वीरों को डिलीट किया है या हाइड... फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। वैसे इससे पहले भी दीपिका पादुकोण के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने फोटो डिलीट नहीं की थीं, बल्कि कुछ समय के लिए इन्हें हाइड कर दिया था। हो सकता है रणबीर सिंह ने भी यही किया हो। पूरा माजरा तो रणवीर सिंह ही जानते होंगे।
फैंस को लगा शॉक
हालांकि रणवीर सिंह की प्रोफाइल पर शादी की फोटोज न देखकर कहां कुछ फैंस को झटका लगा है, तो कुछ इस पर चुटकी भी लेते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर कहा, "उम्मीद है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक होगा।" हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने इसे इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
Advertisement
बेबीमून पर रणवीर-दीपिका?
बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वायरल तस्वीर में दोनों को छुट्टियों पर एंजॉय करते देखा जा सकता। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों इस समय अपने बेबीमून पर हैं। दीपिका-रणबीर सिंतबर 2024 में नए बच्चे का वेलकम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'उनकी टांगों से…',जब सोनाक्षी संग इंटिमेट सीन करने से पहले सेट पर आ गईं उनकी मां, घबरा गए थे इंद्रेश
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 May 2024 at 18:34 IST