अपडेटेड 17 February 2026 at 13:17 IST

'ज्योति सिंह ने जो झेला, उसके लिए 100 करोड़ भी कम...', एलिमनी को लेकर पवन सिंह की दूसरी पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, जानें और क्या कहा?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि उनकी दूसरी पत्नी ने करोड़ों की एलिमनी की मांग की है। अब इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Akshara Singh, Pawan Singh, Jyoti Singh | Image: Instagram

Akshara Singh supports Pawan Singh wife: पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में है। खबरें हैं कि ज्योति ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। इस पर अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि जो कुछ उन्होंने झेला है उसके लिए 10 करोड़ क्या, 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे।

पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई शादी करता है तो उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। फिर चाहे वो रुपयों को लेकर ही क्यों न हो।

पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा

अक्षरा सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर कहा, 'अगर आपने शादी की है, शादी करके आप किसी को लेकर आए हैं तो आपका दायित्व बनता है। एक लड़की का हक बनता है कि वो अपनी एलिमनी ले। वो (ज्योति सिंह) अपनी जगह पर सही हैं। बिल्कुल लेना ही चाहिए।'

जो झेला, उसके लिए 100 करोड़ भी कम- अक्षरा

उन्होंने आगे कहा, 'वह 10 करोड़ मांगे या फिर 20 करोड़, मुझे लगता है कि 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे। जो कुछ उन्होंने (ज्योति सिंह) झेला है, उसके लिए 100 करोड़ भी कम है। मुझे लगता है कि उन्हें देना चाहिए और समाज को मिलकर उनका अधिकारी उन्हें दिलाना चाहिए।'

पहले भी कर चुकी हैं ज्योति सिंह का समर्थन 

इससे पहले भी अक्षरा सिंह ज्योति सिंह का समर्थन कर चुकी हैं। ज्योति सिंह के कराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ते वक्त उन्होंने कहा था कि अच्छी बात है कि वो चुनाव लड़ रही हैं। बतौर महिला मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। वो जो कुछ कर रही हैं अपने बलबूते पर कर रही हैं।

उन्होंने कहा था कि कोई नहीं जानता कि कौन जिंदगी के किस पड़ाव से गुजर रहा है। यह हम या आप तय नहीं कर सकते। हमें दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है इसका आकलन करने का हक भी नहीं है।

कुछ दिन पहले ही हुए केस की सुनवाई

बता दें कि पवन सिंह का उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक होने जा रहा है। यह मामला बिहार के आरा सिविल कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले ही केस की सुनवाई भी हुई थी। यहां सुलह के लिए ज्योति तो पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह नहीं गए।

यह भी पढ़ें: गंदगी फैलाई, कचड़ा फेंका...राखी सावंत ने पार की सारी हदें, बाउंसर्स ने घसीटते हुए BIGG BOSS से निकाला बाहर- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 13:15 IST