अपडेटेड 17 February 2026 at 11:38 IST

गंदगी फैलाई, कचड़ा फेंका...राखी सावंत ने पार की सारी हदें, बाउंसर्स ने घसीटते हुए BIGG BOSS से निकाला बाहर- VIDEO

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने बीबी हाउस में कुछ ऐसा किया कि बिग बॉस भड़क उठे। इसके बाद उन्हें ड्रामा क्वीन के खिलाफ सख्त एक्शन लेना पड़ा। हालिया प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Rakhi Sawant BB Marathi
Rakhi Sawant BB Marathi | Image: Instagram

Rakhi Sawant: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस मराठी में नजर आ रही हैं। बीबी मराठी सीजन 6 में उनकी एंट्री ने ऐसी हाइप क्रिएट की कि चारों ओर चर्चा होने लगी। लेकिन उन्होंने रियलिटी शो में इतनी हद पार कर दी कि मेकर्स को उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना पड़ गया।

दरअसल, राखी सावंत के हंगामे ने पूरे घर को परेशान करके रख दिया। हालात ऐसे थे जिसे बिग बॉस भी देखकर हैरान-परेशान रह गए। आखिर उन्होंने राखी सावंत को कन्फेशन रूम में बुला लिया। आगे क्या हुआ चलिए बताते हैं।

बिग बॉस ने राखी सावंत को लगाई फटकार

इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बॉस राखी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। पहले बिग बॉस ने उनके हंगामे के लिए उन्हें डांट लगाई और फिर उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर खूब सुनाया। क्लिप में नजर आ रहा है कि कैसे राखी ने पूरे घर में गंदगी मचा दी। वो बेड पर कचड़ा फैलाती देखी जा सकती हैं। इसके अलावा भी काफी कुछ देखने के बाद बिग बॉस से रहा नहीं गया और उन्होंने राखी पर एक्शन लेने की ठान ली।

आनाकानी करने के बाद मानी गलती, लेकिन…

वीडियो में आगे राखी पहले तो अपनी गलती नहीं स्वीकारती। बाद में बिग बॉस का गुस्सा बढ़ते देख वो अपने किए-धरे के लिए माफी मांगती हैं। लेकिन शायद उन्होंने माफी मांगने में बहुत देर कर दी, तभी तो बिग बॉस ने उनकी एक न सुनी।

Advertisement

बिग बॉस के आदेश पर राखी को घसीट ले गए बाउंसर्स 

बिग बॉस राखी से कहते हैं, 'आपने घर का क्या हाल कर दिया है। आपने मेरे घर को बर्बाद कर दिया है और अब आपके खिलाफ एक्शन होगा। होस्ट की तरफ से भी आपके खिलाफ एक्शन लेने को कहा गया है।' राखी पूछती हैं, 'मैंने क्या किया है?' वो शो से बाहर नहीं करने की बात कहती हैं। तभी दो बाउंसर्स आकर उन्हें घसीटते हुए खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश करते दिखते हैं। वहीं राखी चिल्लाती हैं- 'मुझे रहना है, नहीं जाना।'  

प्रोमो देख क्या बोले यूजर्स?

इस प्रोमो ने दर्शकों को और एक्साइटेड कर दिया है। वहीं कई यूजर्स को ये सबकुछ स्क्रिप्टेड सा लग रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वो राखी को घर के अंदर ही चाहते हैं, क्योंकि सिर्फ वही हैं जो शो को एंटरटेनिंग बनाती है। बाकी सभी बोरिंग गेम खेल रहे हैं। खैर, राखी बिग बॉस हाउस में टिकती हैं या फिर सचमुच उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल की बारी? वारंट जारी होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी; कानूनी कार्रवाई की कही बात 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 11:38 IST