काजल राघवानी को आम्रपाली की वजह से 'आशिक आवारा' से किया गया था आउट? आरोपों पर भड़क उठे निरहुआ; 'भोजपुरी बवाल' में खुद प्रोड्यूसर ने खोली पोल
शो के एक एपिसोड में काजल राघवानी ने आरोप लगाया कि 'आशिक आवारा' फिल्म में एक सॉन्ग था, जिसमें उन्हें हटाकर आम्रपाली को लिया गया था। ऐसा निरहुआ के कहने पर हुआ था। इसकी सफाई देने के लिए शो पर उसी फिल्म के प्रोड्यूसर को बुलाया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Kajal Raghwani Allegations against Nirahua: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में आए दिन नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। शो में भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' काजल राघवानी ने जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर ऐसा आरोप लगाया कि हंगामा मच गया। आलम ये हुआ कि मामले को शांत करने के लिए खुद 'आशिक आवारा' के प्रोड्यूसर को सामने आना पड़ा।
दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी आम्रपाली दुबे पर इल्जाम लगाते हुए कहती हैं कि 'आशिक आवारा' नाम की फिल्म में मेरा एक सॉन्ग था, लेकिन आपके कहने पर वो चेंज हुआ। इस पर आम्रपाली भड़क उठती हैं और कहती हैं कि प्रोड्यूसर को टेबल पर लेकर आओ। फिर होस्ट कहते हैं कि 'आशिक आवारा' के प्रोड्यूसर प्रेम जी यहां बैठे हैं, आप काजल जी उनसे बात कर लीजिए।
काजल के आरोपों पर प्रोड्यूसर ने खोली पोल
काजल कुल मिलाकर ये कहती हैं कि गाने में उन्हें हटाकर आम्रपाली को लिया गया था। ऐसा निरहुआ के कहने पर हुआ था। इसकी सफाई देने के लिए शो पर उसी फिल्म के प्रोड्यूसर को बुलाया गया। इसी को लेकर निरहुआ प्रोड्यूसर से सवाल करते हैं। इस पर काजल 'वही वही' कहती रहती हैं।
गुस्से में तमतमाईं आमप्राली दुबे
तभी गुस्से से तमतमाईं आम्रपाली बोलती हैं, 'यहां का हर एक व्यक्ति गलत है और वो एक मात्र सही है।' इतने में प्रोड्यूसर बताते हैं कि ये बातें झूठ हैं। अगर आपके पास कोई सबूत हैं तो दिखाओ।' यह सुनकर काजल सकपका जाती हैं।
पवन सिंह पर भी लगा चुकी हैं आरोप
इसी बीच, आम्रपाली की आंखों से आंसू छलक उठते हैं कि उन्हें बेवजह इस विवाद का हिस्सा बनाया गया। सिर्फ यही नहीं, काजल ने पावर स्टार पवन सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह ने फिल्म 'कईसे हो जाला प्यार' के सेट पर अचानक और जबरदस्ती किसिंग सीन जुड़वा दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि जब उन्होंने ये सीन करने से मना किया, तो पवन सिंह गुस्सा होकर सेट छोड़कर चले गए और उनके साथ आगे काम न करने की धमकी दी।
पावर स्टार ने बताई पूरी कहानी
हालांकि, इन आरोपों पर पवन सिंह ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि काजल ने पहले भी कई फिल्मों में किसिंग सीन्स किए थे, लेकिन उस फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन काजल ने जानबूझकर काम में अड़ंगा डालने के लिए सीन करने से मना कर दिया था। पवन सिंह ने कहा कि ऐसा नखरे देखने के बाद ही उन्होंने सेट छोड़ा कि जिन्हें जो करना है करने दो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 August 2026 at 22:01 IST