पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी, तो दूसरी पत्नी ज्योति का छलका दर्द! बोलीं- 'पतिदेव इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती'

पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच ज्योति सिंह ने अपने पतिदेव के नाम एक मैसेज शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार वो उनकी कहानी नहीं बनना चाहती हैं।

Pawan Singh Jyoti Singh
Pawan Singh Jyoti Singh | Image: Instagram/yt/grab

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह की निजी जिंदगी जगजाहिर है। वे एक बार फिर इसे लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह 'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में पहली पत्नी नीलम को याद कर भावुक नजर आए थे। उन्होंने नीलम को अपनी जिंदगी की देवी बताया था। अब इस वाकये के बाद उनकी दूसरी पत्नी नीलम सिंह का कहना है कि वे दुआ बनकर रह लेंगी, लेकिन अब उनकी कहानी बनकर नहीं रहना चाहतीं।

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट डाला है, जिसे उन्होंने 'इस बार मुझे मत चुनना' और 'तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

पवन सिंह के नाम ज्योति सिंह का मैसेज

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, 'यदि नियति फिर कभी हमें एक कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है।'

'इस बार मुझे मत चुनना, मैं दुआ बनकर रह लूंगी'

पोस्ट में आगे लिखा है, 'इस बार उस स्त्री को चुनना, जिसके आने से तुम्हारे दिन पूरे हो जाएं, जिसे अपने हिस्से का स्नेह मांगना न पड़े, जिसकी खामोशी भी तुम्हें सुनाई दे। मैं नहीं चाहती कि कोई और भी मेरी तरह अपने ही घर में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देता फिरे।'

Advertisement

आगे हिदायत देते हुए कहा गया है, 'अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको, तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस पर तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।'

मैंने अपनी देवी को खो दिया- पवन सिंह

पवन सिंह ने शो में रुंधे गले से कहा था, 'मैंने अपने जीवन में देवी पाई थी, जिसे खो दिया। इस शरीर में जब तक जान रहेगा, तब तक यही हमारा जीवन है।' इसके बाद पवन सिंह ने उस रात का जिक्र किया, जिसे याद करना आज भी उनके लिए भयावह है। उन्होंने कहा, 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। घर आते-आते काफी लेट हो गया। मैं अंदर आया और कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि दुनिया खत्म।' इतना बताते हुए वे अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने रोते हुए कहा कि अब वे आगे नहीं बोल पाएंगे।

Advertisement

शादी के 3 महीने बाद नीलम ने किया था सुसाइड

बता दें कि पवन सिंह और नीलम की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। नीलम की मौत के पीछे की वजह बताते हुए पवन सिंह की भाभी ने कहा था कि पावर स्टार अपने काम में काफी व्यस्त रहने लगे थे, जिससे नीलम मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। पवन सिंह के देर रात घर लौटने और नीलम को समय नहीं दे पाने की वजह से उन्होंने सुसाइड किया।

पवन सिंह-ज्योति के तलाक का केस

नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह अक्षरा सिंह के प्यार में पड़े थे। दोनों की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। हालांकि मां के कहने पर भोजपुरी सुपरस्टार ने अक्षरा के बजाय ज्योति सिंह से शादी की। लेकिन यह शादी भी टूटने की कगार पर है। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।

यह भी पढ़ें: 'कमरे का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी', पहली पत्नी को याद कर टूटे पवन सिंह, बिलख-बिलखकर रो पड़े- VIDEO

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड