अपडेटेड 10 February 2026 at 19:01 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को हुआ नोयोना पर शक, रणविजय की बातों के जाल में फंसा अंगद देगा परिवार और तुलसी को धोखा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Updates: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मिहिर को नोयोना पर शक हो जाता है। तो दूसरी तरफ अंगद रणविजय की मीठी बातों का शिकार बन जाता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Screen Grab

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्मृति ईरानी का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। एकता कपूर के इस शो में हर दिन नए खुलासे और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिसकी वजह से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है।

मिहिर की सर्जरी के बाद परिवार में राहत

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि फैक्ट्री में तुलसी की जान बचाते हुए मिहिर खुद गंभीर रूप से घायल हो जाता है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी सर्जरी होती है। ऑपरेशन सफल होने के बाद पूरा विरानी परिवार राहत की सांस लेता है। मिहिर को होश आते ही घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

इसी दौरान गौतम अपने पिता मिहिर से मिलने अस्पताल पहुंचता है। बेटे को सामने देखकर मिहिर बेहद खुश हो जाता है, लेकिन गौतम के जाने के बाद उसके मन में कई सवाल उठने लगते हैं।

मिहिर को नोयोना पर शक

मिहिर को यह बात खटकती है कि अगर गौतम को उसकी इतनी फिक्र है, तो वह परी के खिलाफ केस क्यों लड़ रहा है? आखिर गौतम को इस केस के लिए किसने हायर किया? जैसे ही वह यह सवाल नोयोना के सामने रखता है, नोयोना घबरा जाती है। उसके हाथ से दवाई गिर जाती है और चेहरे का रंग उड़ जाता है।

नोयोना के इस बर्ताव को देखकर मिहिर को उस पर शक होने लगता है। वह सीधा पूछ बैठता है कि कहीं यह सब उसकी ही चाल तो नहीं? अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर के सामने नोयोना की सच्चाई सामने आएगी या वह फिर से कोई नई चाल चलकर खुद को बचा लेगी।

रणविजय के झांसे में फंसा अंगद

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। रणविजय, अंगद से मिलेगा और उसे अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश करेगा। वह अंगद को कंपनी के शेयर अपने नाम करने के लिए उकसाएगा।

वृंदा दोनों को साथ देख लेगी और अंगद को सावधान करेगी। वह बताएगी कि रणविजय भरोसे के लायक नहीं है और पहले भी विरानी कंपनी को नुकसान पहुंचा चुका है। लेकिन अंगद वृंदा की बात नहीं मानेगा और रणविजय के जाल में फंस जाएगा।

इसका नतीजा यह होगा कि अंगद से एक बड़ी गलती हो जाएगी, जिससे विरानी कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जब तुलसी को इस बारे में पता चलेगा तो उसे गहरा सदमा लगेगा। वह सोच भी नहीं सकती कि अंगद ऐसा कर सकता है। इसके बाद पूरे परिवार में तनाव और नाराजगी का माहौल बन जाएगा।

आगे क्या होगा?

अब दर्शकों के मन में कई सवाल हैं जैसे क्या मिहिर नोयोना की साजिश का पर्दाफाश कर पाएगा?

क्या अंगद अपनी गलती सुधार पाएगा या विरानी परिवार पर और बड़ा संकट आएगा?

और क्या तुलसी एक बार फिर परिवार को संभाल पाएगी?

इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे। शो में आने वाले ये धमाकेदार ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाले हैं।

 

यह जरूर पढ़ें:  Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अस्पताल में पिता को देखने आया गौतम, बेटे की वापसी से क्या डगमगाएगा नोयोना का सिंहासन?

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 19:01 IST