अपडेटेड 23 July 2025 at 23:16 IST
कपिल शर्मा को बड़ा झटका! 'The Great Indian Kapil Show' की रेटिंग में गिरावट, टॉप 10 ग्लोबल रैंकिंग से आउट
The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अब ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो की लिस्ट से बाहर हो चुका है। शो रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन अब इस शो की रेटिंग्स में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के शो का बड़ा झटका लगा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अब ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो की लिस्ट से बाहर हो चुका है। शो रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन अब इस शो की रेटिंग्स में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसा क्या हुआ कि एक दमदार ओपनिंग के बाद भी शो की पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है, आइए जानते हैं।
कपिल को शो के शुरुआती एपिसोड ने दिखाया था जलवा
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहला एपिसोड ने तगड़ी व्यूवरशिप हासिल की थी। इस शो ने नेटफ्लिक्स पर 1.6 मिलियन व्यूज और 1.9 मिलियन घंटों का वॉच टाइम अचीव किया था। दूसरे एपिसोड 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम के साथ था, इस एपिसोड ने लगभग 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया था। इन आंकड़ों ने शो को नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो की लिस्ट में जगह दिलाई थी।
अचानक से घटने लगे व्यूज
तीसरे और चौथे एपिसोड तक आते-आते शो की पकड़ कमजोर पड़ने लगी, जहां पहले हफ्ते में 1.6 मिलियन लोगों ने शो देखा, वहीं तीसरे हफ्ते तक यह आंकड़ा गिरकर 1.2 मिलियन पर आ गया। इसके चलते 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया। शो में लगातार गिरते व्यूज इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि दर्शकों की रुची अब कपिल शर्मा के शो से कम होती जा रही है। एक जैसी कॉमेडी, सीमित सरप्राइज़ फैक्टर और शायद कंटेंट में नयापन न होने की वजह से शो अब पहले जैसी पकड़ नहीं बना पा रहा।
ग्लोबल रैंकिंग में गिरावट
कपिल शर्मा के शो की ग्लोबल रैंकिंग में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन भारत में शो की व्यूअरशिप अब भी अच्छी बनी हुई है। देश के अंदर कपिल शर्मा के फैन बेस और शो की फॅमिली ऑडियंस के चलते यह नेटफ्लिक्स इंडिया के पॉपुलर शो में बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर्स जैसे राज शमानी, सौरभ द्विवेदी, कामिया जानी और समदीश भाटिया नजर आएंगे। मेकर्स को उम्मीद है कि ये नाम शो को फिर से ट्रैक पर लाने में मदद करेंगे और दर्शकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज देखें लिस्ट
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 23:16 IST