Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ के बाद भी नहीं कम हुई हनुमान अंश की उड़ान, जानिए 42वें दिन का तगड़ा कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए अब 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

Hanuman ansh | Image: Hanuman ansh X

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्महनुमान अंश’ को रिलीज हुए अब 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। अब 42वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने दिखा दिया है कि फिल्म अभी और अगले कुछ दिनों तक अच्छी कमाई करती रहेगी।

42वें दिन की कमाई 

‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि छठे गुरुवार को फिल्म के शो में मामूली कटौती की गई जिससे देशभर में फिल्म के 9160 शो प्रदर्शित हुए। जबकि बुधवार को फिल्म के 9203 शो प्रदर्शित हुए थे।   

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ की लाजवाब कमाई कर ली है।  

छठे हफ्ते में हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़, 41वें दिन 6 करोड़ और 42वें दिन की 6.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक कुल 243.38 करोड़ की जबरदस्त नेट कमाई कर ली है।  

फिल्म की कास्ट

हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करोली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।

इसे भी पढ़ें- हिन्दी फिल्मों के गणेश जी पर बने फिल्म गीतों की सदा रही है धूम

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 September 2026 at 16:52 IST