Ganesh Chaturthi 2026: जीतेंद्र के घर आए बप्पा, बेटे तुषार कपूर बोले गणेश चतुर्थी मनाते हुए 52 साल पूरे, जैसे भारत चमक रहा वैसे हमारे दिल भी चमकें
Ganesh Chaturthi 2026: सुपरस्टार जीतेंद्र के घर पर हर वर्ष पूरे भक्ति भाव से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। जीतेंद्र के बेटे अभिनेता तुषार कपूर ने अपने बंगले 'कृष्णा' पर आए प्यारे बप्पा की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ganesh Chaturthi 2026: आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। मुंबई में तो हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी बहुत धूम-धाम से मनाई जा रही है। बॉलीवुड की बात करें तो सुबह से बहुत सारे कलाकारों के घर बप्पा का आगमन हो चुका है।
जीतेंद्र के घर आए बप्पा
सुपरस्टार जीतेंद्र के घर पर हर वर्ष पूरे भक्ति भाव से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। जीतेंद्र के बेटे अभिनेता तुषार कपूर ने अपने बंगले 'कृष्णा' पर आए प्यारे बप्पा की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में तुषार अपने बेटे के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा "हमेशा की तरह अच्छी किस्मत और समझदारी बनी रहे! गणपति बप्पा मोरया जय श्री गणेश, हैप्पी गणेश चतुर्थी।
गणेश चतुर्थी मनाते हुए 52 साल हुए पूरे
गणेश चतुर्थी के जश्न के मौके पर एक्टर तुषार कपूर कहते हैं, “हर साल की तरह बप्पा आए हैं; यही खास बात है। मुझे बस इस बात की खुशी है कि मेरे परिवार के सभी सदस्य यहां मौजूद हैं। शहर का माहौल बदल गया है, बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगस्त में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी थी। गणपति बप्पा के आने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। यह सबसे शुभ बात है। मुझे उम्मीद है कि जहां भी बारिश होनी चाहिए, वहां हो रही होगी।”
तुषार कपूर ने आगे कहा “हमें गणेश चतुर्थी मनाते हुए 52 साल हो गए हैं। हमने सन 1974 में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने परिवार और देश के लिए बप्पा से प्रार्थना की है। तुषार ने यह भी कहा "जैसे हमारा भारत चमक रहा है वैसे हमारे दिल भी चमकें। बाधाएँ तो आएंगी लेकिन बप्पा रास्ते निकलवा दें बस यही काफी है। मेहनत करना हमारा काम है।
इन 2 फिल्मों में दिखेंगे
फिल्मों की बात करें तो तुषार कपूर जल्द ही 2 फिल्मों में दिखने वाले हैं जिनमें ‘गोलमाल 5’ के साथ ‘जनादेश’ फिल्म का नाम भी शामिल है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 September 2026 at 17:04 IST