Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश ने बॉस ऑफिस पर मचाया तहलका, 200 करोड़ क्लब में आज होगी एंट्री

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन से तेजी से 200 करोड़ के करीब पहुँच चुकी है। अब आज 38वें दिन हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी।

hanuman ansh
hanuman ansh | Image: hanuman ansh

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश फिल्म भले ही शुरू में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन से तेजी से 200 करोड़ के करीब पहुँच चुकी है। 37वें दिन के कलेक्शन के बाद अब आज 38वें दिन हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी। 

37वें दिन का कलेक्शन 

‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन 18.50 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है। छठे गुरुवार को फिल्म के देशभर में 7,449 शो प्रदर्शित किये गए। 

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

Advertisement

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।

Advertisement

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़, 36वें दिन 10.50 और 37वें दिन 18.50 करोड़ की कमाई के साथ अब तक कुल 192.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म की कास्ट

हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।

इसे भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की वरुण धवन ने जमकर की तारीफ, बोले- बचपन से हनुमान जी के साथ है खास कनेक्शन, ये सिर्फ फिल्म नहीं... Video 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड