Drishyam 3 Box Office Day 5: अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन फिल्म हुई 200 करोड़ के पार

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म दृश्यम 3 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज के 5वें दिन ही डबल सेंचुरी मारते हुए कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंचा दिया है।

drishyam 3 box office | Image: Republic

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म दृश्यम 3 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज के 5वें दिन ही डबल सेंचुरी मारते हुए कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। 

मंगलवार 5वें दिन फिल्म का कलेक्शन 

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। मंगलवार को फिल्म के 16,075 शो प्रदर्शित हुए। 

'दृश्यम 'द कन्क्लूजन' की कुल कमाई 

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की बंपर कमाई की। फिर दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। 

फिर दृश्यम 3 ने तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 21 करोड़ और मंगलवार को 19 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ अब तक कुल 216.50 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है। 

धमाल 4 का कलेक्शन पीछे छूटा 

बता दें कि अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म दृश्यम 3 से सिर्फ 5 दिन में 216.50 करोड़ की कमाई कर अपनी पिछली फिल्म ‘धमाल 4’ को कोसों पीछे छोड़ दिया है। 'धमाल 4' इसी वर्ष जुलाई के महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म ने करीब 2 महीने में 163 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

दृश्यम 3 हिट या फ्लॉप 

दृश्यम सीरीज के तीसरे पार्ट का बजट करीब 100 करोड़ रुपये का है। लेकिन 'दृश्यम द कन्क्लूजन' फिल्म सिर्फ 2 दिन में अपनी लागत निकाल मुनाफे की ओर चल पड़ी है। अभी तक दृश्यम 3 अपनी लागत के दोगुना मुनाफा कमा कर सुपरहिट हो चुकी है। 

फिल्म की कास्ट 

दृश्यम 3 में अजय देवगन अपने लोकप्रिय विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। इनके साथ अभिनेत्री तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी सालगांवकर), रजत कपूर (महेश देशमुख), इशिता दत्ता (अंजू सालगांवकर), मृणाल जाधव (अनु सालगांवकर) के साथ जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं। 

इसे भी पढ़ें- Golmaal 5 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 2027 में मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 7 October 2026 at 09:27 IST