अपडेटेड 20 March 2026 at 09:00 IST
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Entry Song: 'धुरंधर 2' के इस अरेबिक गाने का क्या है मतलब? सालों पुराने सॉन्ग पर हुई 'शेर-ए-बलोच' की धांसू एंट्री
Ranveer Singh Entry On Which Song: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एंट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की तुलना भी रणवीर सिंह से की जा रही है।
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Entry Song Meaning: 'धुरंधर: द रिवेंज' मार्च को रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की कहानी, किरदार और एक्शन के साथ-साथ इसके गाने भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खासकर रणवीर सिंह की दमदार एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस बार उनकी एंट्री किसी आम गाने पर नहीं, बल्कि 34 साल पुराने इंटरनेशनल हिट अरबी गाने ‘Didi’ पर दिखाई गई है, जिसने पूरे सीन को और भी शानदार बना दिया।
कैसी है रणवीर सिंह की ‘शेर-ए-बलोच’ एंट्री?
फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के रोल में नजर आते हैं। अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद वह ‘शेर-ए-बलोच’ बनते हैं।
जब वह कैंप में एंट्री लेते हैं, तो उनका स्वागत बिल्कुल एक किंग की तरह होता है। ब्लैक आउटफिट, दमदार एटीट्यूड और बैकग्राउंड में बजता हाई-एनर्जी अरबी गाना ‘Didi’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यह पूरा सीन दर्शकों के लिए यादगार बन जाता है।
क्या है ‘Didi’ गाने का मतलब?
‘Didi’ एक मशहूर अरबी गाना है, जिसे अल्जीरियाई सिंगर खालिद ने बनाया था। इस गाने का मतलब आमतौर पर “ले जाओ” यानी Take her away होता है। गाने में प्यार, जुनून और किस्मत की कहानी दिखाई गई है।
इसके कुछ हिस्सों का मतलब है मैं प्यार की आग में जल रहा हूं। तुम मुझसे दूर मत जाना और मेरी किस्मत खराब है, लेकिन तुम मेरे पास रहो। यानी यह गाना एक गहरे इमोशनल कनेक्शन और प्यार की फीलिंग को दर्शाता है।
‘Didi’ का इतिहास
यह गाना साल 1992 में रिलीज हुआ था। करीब 20 हफ्तों तक इंटरनेशनल चार्ट्स में बना रहा था। इसके अलावा यह गाना स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और मिडिल ईस्ट में सुपरहिट रहा। साथ ही, 2010 FIFA World Cup में भी इस गाने की धुन खूब सुनाई दी। 34 साल बाद अब यह गाना ‘धुरंधर 2’ के जरिए फिर से ट्रेंड में आ गया है।
भारत में भी पहले सुनाई दे चुका है ये गाना
‘Didi’ की धुन भारतीय दर्शकों के लिए नई नहीं है। इसे कई फिल्मों में अलग-अलग रूप में इस्तेमाल किया जा चुका है।1994 की फिल्म ब्रह्मा के गाने “सुनो सुनो मेरी रानी जी” में सुना गया है। 2016 की फिल्म 'एयरलिफ्ट' के गाने “दिल चीज तुझे दे दी” में सुना गया है। इसके अलावा अन्य फिल्मों में भी इसकी झलक देखने को मिली है।
क्यों खास है ये एंट्री सीन?
पहले पार्ट में अक्षय खन्ना की एंट्री ‘FA9LA’ गाने पर काफी वायरल हुई थी। अब दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह की एंट्री ‘Didi’ पर दिखाकर मेकर्स ने उसी लेवल का इम्पैक्ट क्रिएट किया है। यह सालों पुराना गाना है, लेकिन इसे बनाने का नया स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह रॉयल एंट्री और फिल्म में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस सीन को बेहद खास बना रहा है। इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह की एनर्जी भी फैंस का दिल जीत रही है। इन सबका कॉम्बिनेशन इस सीन को फिल्म का सबसे हाईलाइट मोमेंट बना देता है।
'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्म की कहानी
फिल्म में हमजा की कहानी दिखाई गई है, जो पंजाब से लेकर बलोचिस्तान तक का सफर तय करता है। वह अंदर ही अंदर दुश्मनों को खत्म करने के मिशन पर होता है, लेकिन बाहर से ‘शेर-ए-बलोच’ बनकर राज करता है। इस सफर में उसे धोखा, राजनीति और देशभक्ति तीनों का सामना करना पड़ेगा।
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एंट्री सिर्फ एक सीन नहीं, बल्कि एक अनुभव है। 34 साल पुराने गाने ‘Didi’ को नए अंदाज में पेश करके मेकर्स ने यह साबित कर दिया कि अच्छा म्यूजिक कभी पुराना नहीं होता है।
यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ग्लोबल जलवा, मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की चर्चा - VIDEO
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 09:00 IST