अपडेटेड 24 January 2026 at 21:24 IST

चहल और RJ Mahvash के बीच हुआ क्या? पहले एक-दूसरे को किया अनफॉलो, अब शेयर कर रहे क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हैरान

Chahal-Mahvash: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की दोस्ती में दरार की अटकलें हैं। दोनों ने पहले एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया और अब क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


RJ Mahvash- Yuzvendra Chahal | Image: Instagram

Yuzvendra Chahal- RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए हैं। RJ महवश संग उनकी दोस्ती खूब चर्चाओं में रही। हालांकि अब दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनके बीच आखिर हुआ क्या? वहीं, अब चहल और महवश दोनों क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा।

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम लगातार आरजे महवश संग जुड़ रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखे जाते रहे। दोनों इस रिश्ते को केवल दोस्ती बताते थे, लेकिन फैंस इनके रिश्ते को उससे बढ़कर देखते थे।

पहले किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

इस बीच अचानक दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरें सामने आई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। चहल और महवश ने ये कदम क्यों उठाया, दोनों के बीच क्या हुआ, इस पर उन्होंने चुप्पी नहीं तोड़ी है। हालांकि दोनों के क्रिप्टिक पोस्ट सबका ध्यान खींच रहे हैं।

महवश ने शेयर की पोस्ट

RJ और कंटेंट क्रिएटर महवश एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी लाइफ को फिक्स करने की बात कहती नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इसमें महवश वह कार में बैठकर बाल ठीक करती नजर आ रही हैं।

कैप्शन में वो लिखती हैं, "90% टाइम, आप मुझे अपने बाल ठीक करते हुए देखेंगे। बाकी टाइम, अपनी जिंदगी ठीक करते हुए।" इसके बाद महवश ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपकी तरफ कुछ शांति भेज रही हूं।"

चहल ने भी शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

इससे पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी अपनी स्टोरी पर एक बुक पर लिखा कोट शेयर किया। इस पर लिखा था, “कृष्ण अर्जुन से कहते हैं- हर कोई आपकी सफाई का हकदार नहीं होता है। कभी-कभी चुप रहना ही बेहतर होता है, लोगों को गलत मानने दो।” पोस्ट को फैंस ने आरजे महवश से जोड़कर देखा।

2025 में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी टूट गई थी। उनका तलाक हो गया था। इसके बाद चहल और आरजे महवश लगातार चर्चा में बने रहे। महवश को कई बार स्टेडियम में क्रिकेटर को चीयर करते हुए देखा गया था। वो कई मौकों पर एक साथ दिखते थे।

यह भी पढ़ें: 'अंकल ने कमर पर हाथ रखा, गंदे इशारे और...', इवेंट में स्टेज पर मौनी रॉय के साथ हुई बदतमीजी, एक्ट्रेस बोलीं- मैं सदमे में हूं

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 January 2026 at 21:24 IST