आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन YRF ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर को बताया भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर, मनाया 'धुरंधर' की जीत का जश्न
Dhurandhar: आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स ने फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का खुलकर जश्न मनाया है। इस फिल्म को इंडियन सिनेमा का मील का पत्थर बताया जा रहा है।
Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए इंडियन सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। अब इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर आदित्य चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स ने खूब जश्न मनाया है। YRF ने इसे सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल करार दिया है, जिस पर रणवीर सिंह ने भी इमोशनल होकर कमेंट किया है। उनका इस पोस्ट पर कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।
YRF ने 'धुरंधर' को बताया इंडियन सिनेमा का मील का पत्थर
यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 'धुरंधर' की सफलता को मील का पत्थर बताते हुए खूब तारीफ भी की है। पोस्ट में कहा गया है कि यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने भारतीय सिनेमा में नए मानक स्थापित कर दिया है। YRF ने निर्देशक आदित्य धर और जियो स्टूडियोज की भी जमकर सराहना की और फिल्म को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल बताया।
रणवीर सिंह हुए भावुक
YRF की पोस्ट में रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जो पर्दे के पीछे की मजबूत बॉन्डिंग और वर्षों की मेहनत की झलक को दिखा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह ने काफी पर्सनल अंदाज में लिखा कि मैं बस आपको गर्व महसूस कराना चाहता था। एक्टर का यह भावुक संदेश फैंस के दिलों को छू रहा है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
पोस्ट में निर्देशक आदित्य धर को इस सफर का कप्तान बताया गया है और उनकी साफ सोच, निडर कहानी कहने के अंदाज की खुलकर तारीफ की गई है। YRF ने कहा कि इन्हीं खूबियों ने धुरंधर को इतनी बड़ी सफलता दिलाई और भारतीय सिनेमा को रचनात्मकता के नए मुकाम तक पहुंचाया।
YRF ने जताया आभार
YRF के इस मैसेज में आगे कहा गया कि धुरंधर ने यह साबित कर दिया कि दमदार कहानी और जुनून के साथ बनाई गई फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती हैं। पोस्ट के जरिए फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माताओं का धन्यवाद किया गया और कहा गया कि ऐसी फिल्में क्रिएटिव दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 20:17 IST