अपडेटेड 8 November 2025 at 11:56 IST
Haq vs Jatadhara: कैसा रहा इमरान-यामी की 'हक' और सोनाक्षी की 'जटाधरा' का पहला दिन?
Box Office Report: शुक्रवार, 7 नवंबर को कई नई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसमें इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' और रश्मिका मंदाना स्टारर 'द गर्लफ्रेंड' शामिल रही। जानते हैं इस फिल्मों का कैसा रहा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हाल?
Haq vs Jatadhara Box Office Collection Day 1: लंबे समय से चर्चाओं में बनी इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' ने इस फिल्मी फ्राइडे सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म चर्चित शाह बानो केस पर बनी है। रिलीज से पहले 'हक' विवादों में भी घिरी और मामला कोर्ट तक पहुंचा। इन सबके बावजूद फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हुई। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' ने भी थिएटर्स में एंट्री ली। रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का पहला दिन।
'हक' में यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आ रही है। फिल्म में यामी ने शाजिया बेगम और इमरान ने उनके पति अब्बास का किरदार निभाया है। वहीं 'हक' फिल्म के जरिए वर्तिका सिंह ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहीं, 'जटाधरा' में सोनाक्षी सिन्हा ने एक पिशाचिनी का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ एक फीमेल ओरियेंटेड फिल्म है।
'हक' को मिली धीमी शुरुआत
पहले बात 'हक' की करें तो इसे बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इमरान-यामी की ये फिल्म पहले दिन 1.65 करोड़ ही कमा पाई है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया गया है। फिल्म को रिव्यूज तो मिले जुले मिल रहे हैं। कई लोगों ने 'हक' में यामी गौतम की एक्टिंग को सराहा।
सोनाक्षी की ‘जटाधरा’ का भी बुरा हाल
दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' का हाल तो और बुरा रहा। पहले दिन फिल्म एक करोड़ कमाने के लिए ही तरस गई और इसकी कमाई लाखों में ही सिमटकर रह गई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'जटाधरा' का पहले दिन का कलेक्शन महज 90 लाख रुपये रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 16 से 20 करोड़ के बीच का है।
कैसी रही ‘द गर्लफ्रेंड' की परफॉर्मेंस
वहीं, रश्मिका मंदाना स्टारर 'द गर्लफ्रेंड' भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई। इसने 'हक' से भी कम कमाई की है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'द गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन महज 1.30 करोड़ ही कमाए हैं।
जहां इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में तो खास शुरुआत नहीं कर पाई। हालांकि नजरें इन सबके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी रहेंगी। देखना होगा कि वीकेंड पर इनमें से कोई फिल्म कमाल कर पाती है या फ्लॉप साबित हो जाती हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 11:56 IST