Ramayana Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भगवान राम बने रणबीर कपूर ने क्यों पहने रखा काला चश्मा, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण
Ramayana Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम दिल्ली में हुआ। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर पर गया। रणबीर इस कार्यक्रम में काला चश्मा यानि सनग्लास लगा कर आए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ramayan Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम दिल्ली में हुआ। यूं तो इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, अरुण गोविल समेत पूरी मुख्य कास्ट मौजूद रहीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर पर गया। रणबीर इस कार्यक्रम में काला चश्मा यानि सनग्लास लगा कर आए थे।
एक बार भी नहीं उतारा काला चश्मा
रामायण फिल्म के ‘प्रथम संकल्प’ समारोह का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। शुरुआत में रणबीर कपूर को मंडपम के बाहर हो रहे फिल्म के रेड कार्पेट शो पर जाना था इसलिए जब वह वहां काला चश्मा पहनकर पहुंचे तो लोगों को स्वाभाविक लगा। लेकिन जब रणबीर मंडपम के अंदर साई पल्लवी के साथ मंच पर पहुंचे तब भी उन्होंने काला चश्मा पहने रखा था।
कुछ लोगों को लगा कि रणबीर शायद अब थोड़ी देर में काला चश्मा उतार देंगे। लेकिन रणबीर ने पूरे कार्यक्रम के दौरान एक बार भी अपना काला चश्मा नहीं उतारा।
क्यों पहने रखा काला चश्मा
रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर माहौल बिल्कुल धार्मिक था। लेकिन रणबीर कपूर ने एक बार भी काला चश्मा नहीं उतारा इससे बहुत लोग हैरान हो रहे थे। फिर कुछ देर बार रणबीर ने खुद इसके पीछे का कारण बता दिया। रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी आँखों में इन्फेक्शन आया हुआ है, इस कारण उन्होंने काला चश्मा पहने रखा है। इसके लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी।
रणबीर कपूर ने कहा “मेरी आँखों में संक्रमण हुआ है। आज एक शुभ अवसर है और आप सभी के लिए सिर्फ प्यार है इसलिए कृपया बुरा ना मानें। यह धूप का चश्मा पहने रखने के लिए मैं सभी से माफी माँगता हूँ।
रणबीर कपूर के इस कथन के बाद मंच का संचालन कर रहे डॉ कुमार विश्वास ने रणबीर कपूर को कहा कि 'आपको भले ही इन्फेक्शन है लेकिन देश को आपसे एफेक्शन (Affection) यानि बहुत प्यार और लगाव है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 July 2026 at 12:25 IST