Ramayana Trailer Launch: रणबीर, साई से लेकर यश और सनी भी आयें लेकिन ट्रेलर लॉन्च नहीं हुआ, जानिए कब रिलीज होगा रामायण फिल्म का ट्रेलर

Ramayana Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का ग्रांड इवेंट शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ। हालांकि इस समारोह में ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई लेकिन फिलहाल इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

Ramayana Film trailer Launch
Ramayana Film trailer Launch | Image: X

Ramayana Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का ग्रांड इवेंट शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ। हालांकि इस समारोह में ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई लेकिन फिलहाल इसे लॉन्च नहीं किया गया है। इस कारण फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है। शनिवार के इवेंट के बाद से भारी संख्या में लोग यूट्यूब और गूगल पर रामायण फिल्म का ट्रेलर की खोज करने में लगे हुए हैं। लेकिन उन्हें ना तो ट्रेलर मिल रहा है और ना ही ये समझ आ रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा। 

Uploaded image

दिल्ली में ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई 

दिल्ली में शनिवार को रामायण फिल्म के ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट का आयोजन हुआ। इस समारोह में फिल्म की पूरी कास्ट उपस्थित रही जिसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर आदि के नाम शामिल हैं। इनके साथ फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद थे। इस समारोह में स्वामी रामदेव, लोकेश मुनि समेत देश भर से कई साधु संत भी उपस्थित रहें। इस समारोह का संचालन डॉ कुमार विश्वास ने बेहतरीन ढंग से किया।   

Uploaded image

रामायण फिल्म के ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में ऋषभ शर्मा ने भी भजन गाकर और सितार बजाकर शानदार परफ़ॉर्मेंस दी और माहौल भक्तिमय कर दिया। 

समारोह में रामायण फिल्म के प्रथम भाग के ट्रेलर की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म का ट्रेलर 3D में दिखाया गया जो मुझे बेहद पसंद आया। ट्रेलर की स्क्रीनिंग के बाद समारोह में सभी ने जय श्री राम और ‘वंस मोर’ कहना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी की मांग के बाद रामायण फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग दूसरी बार हुई।   

Advertisement
Uploaded image

ट्रेलर कब लॉन्च होगा 

24 जुलाई को अमेरिका में होने जा रहे ‘सैन डिएगो कॉमिक-कॉन’ (San Diego Comic-Con) साल का सबसे बड़ा पॉप कल्चर और कॉमिक बुक कन्वेंशन है। यही पर फिल्म की टीम की मौजूदगी में 'रामायण' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:45 बजे से 4:45 बजे के बीच होगा। बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 4,800 लोग मौजूद रहेंगे जिनके सामने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

इस समारोह में ट्रेलर लॉन्च के साथ ही ‘रामायण’ फिल्म के प्रथम भाग का ट्रेलर सभी के लिए यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया जाएगा। बता दें कि रामायण फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगा।    

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Ramayana Trailer Launch: रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को कहा असली 'राम', बोले- आपका चेहरा दिल में रखकर निभाया यह रोल

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड