गाइज आप मुझे डरा रहे हो… जब प्रीति जिंटा को पैपराजी ने चारों ओर से घेरा, हक्की बक्की रह गईं एक्ट्रेस
Preity Zinta: प्रीति जिंटा को पैपराजी ने चारों ओर से घेर लिया जिसे देख एक्ट्रेस डर गईं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। ये सब कमाल IPL 2024 का है। एक्ट्रेस फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। वो अपनी टीम के हर मैच में स्टेडियम जाती हैं और अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। वह हमेशा मुस्कुराती रहती हैं। हालांकि, उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो थोड़ा डरी हुई और खफा नजर आ रही हैं।
वीर जारा स्टार को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था जहां उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए पैपराजी पहुंच गए। इस बीच, कुछ ऐसा हो गया है कि प्रीति जिंटा डर गईं और पैपराजी को फटकार लगा दी। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
जब पैपराजी को देख डर गईं प्रीति जिंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शनिवार को मुंबई के जूहू में स्पॉट की गई थीं। वहां उन्हें देख पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस की तस्वीरें लेने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे प्रीति जिंटा अपनी गाड़ी से निकलती हैं और आगे जाने लगती हैं। इतने में पैपराजी उन्हें रुककर पोज देने के लिए कहते हैं।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जहां जहां एक्ट्रेस जा रही होती हैं, वहीं उनके आगे-पीछे पैपराजी भी चलने लगते हैं। ये देखकर एक्ट्रेस नाराज हो जाती हैं और उनसे कहती हैं- ‘गाइज प्लीज, आप लोग मुझे डरा रहे हो’। बाद में फिर प्रीति आगे जाकर पोज देती हैं और आगे बढ़ जाती हैं।
प्रीति जिंटा के वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रीति ने एकदम ठीक किया। एक यूजर ने लिखा- ‘पैपराजी को ऐसे किसी के प्राइवेट स्पेस में नहीं घुसना चाहिए’। वीडियो देख फैंस ने पैपराजी के इस रवैये के लिए उन्हें जमकर सुनाया।
इस बीच, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आखिरकार लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह जल्द राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सनी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 May 2024 at 08:44 IST