छुट्टी पर लॉजिक और ड्यूटी पर ठहाके... दर्शकों को कैसी लगी 'वेलकम टू द जंगल'? सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिव्यूज!

मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों के रिव्यू भी सामने आ गए हैं। उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है।

Welcome To The Jungle Review | Image: x

Welcome To The Jungle Review: अहमद खान के निर्देशन में बनी मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर फिल्म थिएटर्स में आते ही दर्शकों के बीच छा गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त डोज है। फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे हैं जहां आप अपना सिर पकड़ लेंगे, तो वहीं कई जगह आप ठहाके मार-मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

अक्षय कुमार के अलावा दिशा पाटनी,जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव,  रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे 32 सजारों से सजी फिल्म देखने के बाद दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। फिल्म की कहानी एक अमीर और चालाक पॉलिटिशिन के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी अनडिस्क्लोज्ड दौलत को इनकम टैक्स की रेड से बचाना होता है। इसी रकम को सफेद करने के लिए एक अजीबो गरीब प्लान बनाया जाता है। वो फ्लॉप फिल्म बनाने की आड़ में अपनी अनडिस्क्लोज्ड दौलत को सुरक्षित करने की कोशिश में लग जाता है।

असली खतरे से आमना-सामना

यहीं से एक 2000 करोड़ की मनगढ़ंत फिल्म की शुरुआत होती है, जिसमें दुनियाभर के फेल एक्टर, पुराने अंडरवर्ल्ड डॉन और बिल्कुल नए डायरेक्टर को जबरन कास्ट कर लिया जाता है। हालांकि, असली तड़का तब लगता है जब अचानक नेता का पूरा पैसा गायब हो जाता है। अब इस फिल्म को पूरा बनाने के लिए उनके पास महज 24 घंटे का समय बचता है।

नो-ब्रेनर कॉमेडी फिल्म देख हो जाएंगे लोटपोट

ऐसे में रियल लोकेशन पर शूट करने पहुंची टीम का सामना असली आतंकवादी से हो जाता है। इस दौरान जो कुछ होता है वो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है। फैंस कहानी के साथ-साथ फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी उत्साहित हैं। अब चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो लोगों ने इसे देखते ही अपने पहले रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

X पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिव्यू

एक यूजर ने X पर लिखा, 'ट्रेलर मजेदार था और अब फिल्म भी। वेलकम टू द जंगल आइडियल फैमिली एंटरटेनर।' उन्होंने अक्षय कुमार, फरीदा जलाल, किरण कुमार के शानदार एक्ट की तारीफ की। साथ ही दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के लिए देखने की अपील की।

June 26, 2026

नकली मिशन, असली कंफ्यूजन- यूजर

दूसरे यूजर ने लिखा, 'नकली मिशन, असली कंफ्यूजन। और अनलिमिटेड लाफ्टर।

असली 'जंगल' तो उलझी हुई स्क्रिप्ट है- यूजर

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या आप अपना दिमाग पीछे छोड़ने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं? वेलकम टू द जंगल एकदम सही जगह है। स्क्रीन पर 30+ एक्टर और कहीं कोई लॉजिक नहीं। असली "जंगल" तो उलझी हुई स्क्रिप्ट है।'
 

June 26, 2026

दिल खोल के हंसेंगे- यूजर

एक और यूजर ने लिखा, 'यार वेलकम टू द जंगल ने साबित कर दिया कि कभी-कभी बस थिएटर में बैठकर दिल खोल के हंसना ही काफी होता है। पूरी तरह से अफरा-तफरी, पूरी तरह से मस्ती, पूरी तरह से मनोरंजन, फिल्म के हर हिस्से का मजा लिया।'

फिल्म देखें या नहीं?

अगर आप परिवार के साथ एक साफ-सुथरी फिल्म देखना चाहते हैं, लॉजिक से दूर सिर्फ खुलकर हंसने की चाहत रखते हैं, तो यकीन मानिए आपके लिए 'वेलकम टू द जंगल' बेस्ट साबित होगी। बशर्ते, आपको अपना दिमाग बाहर छोड़कर इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर के भीतर दाखिल होना होगा।

यह भी पढ़ें: 'घिस घिस घिस' गाने से अक्षरा ने अक्षय संग उड़ाया गर्दा, बेटी की सक्सेस से गदगद हुए पिता; बोले- अरसे बाद चाहत पूरी हुई...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 11:48 IST