'घिस घिस घिस' गाने से अक्षरा ने अक्षय संग उड़ाया गर्दा, बेटी की सक्सेस से गदगद हुए पिता; बोले- अरसे बाद चाहत पूरी हुई...
Akshara Singh: 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षरा सिंह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ छा गई हैं। बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर अब उनके पिता ने खुशी जताई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshara Singh: मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की राह ताक रहे दर्शकों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने डेब्यू किया है। इससे पहले मुंबई में मूवी की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें अदाकारा अपने पिता के साथ पहुंचीं। अक्षरा की सक्सेस पर उनके पिता की खुशी देखने लायक रही।
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षरा और अक्षय का एक हिंदी-भोजपुरी ट्रैक 'घिस घिस घिस' है जो छाया हुआ है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री, मूव्स और एनर्जी खूब पसंद की जा रही है। ऐसे में जब अक्षरा अपने पिता इंद्रजीत के साथ दिखीं तो पैप्स सवाल करने से खुद को रोक नहीं पाए।
अरसे की चाहत पूरी हुई- अक्षरा के पिता
पैपराजी ने इंद्रजीत से पूछा कि आपकी बेटी ने बॉलीवुड में कमाल कर दिया है, क्या कहना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए उनके चेहरे पर अलग सी रौनक और गर्व था। उन्होंने कहा कि उनकी ये चाहत अरसे से रही है, जो अब पूरी भी हो गई है। पिता के लफ्ज सुनकर अक्षरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पिता-बेटी की जोड़ी ने फैंस का जीता दिल
खैर, फिल्म की स्क्रीनिंग पर पिता और बेटी की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक फैन ने लिखा, 'अक्षरा बॉलीवुड में शाइन करने वाली हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अक्षरा बेस्ट हैं।' वहीं अन्य यूजर्स ने हार्ट वाली इमोजी के साथ अपना प्यार उडेला।
Advertisement
26 जून को रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल’
'वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, दलेर मेहंदी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। ये मच अवेटेड फिल्म आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।