19 साल बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में फिर गूंजेगा ये सुपरहिट गाना, दिशा पटानी संग केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग
Welcome to the Jungle Song: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग 'एक ऊंचा लंबा कद' में दिशा पटानी के साथ एक्टर की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Welcome to the Jungle Song: 'वेलकम टू द जंगल' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। अब इसके एक गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में 19 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के लोकप्रिय गाने 'एक ऊंचा लंबा कद' को फिर से रिक्रिएट किया गया है।
19 साल बाद फिर पार्टीज में बजेगा फेवरेट गाना
फिल्म वेलकम की पुरानी यादों को ताजा करते हुए, इस बार इस गाने में कटरीना कैफ की जगह दिशा पाटनी अपने शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। मजे की बात यह है कि ओरिजिनल गाने की कोरियोग्राफी करने वाले अहमद खान ने ही इस रीमिक्स वर्जन को भी कोरियोग्राफ किया है।
मेकर्स ने गाने के शानदार अंदाज को बरकरार रखा है ताकि इसे नई पीढ़ी के दर्शक भी पसंद कर सकें। सोशल मीडिया पर यह गाना खूब चर्चा में है और यूट्यूब पर दो हफ्तों के अंदर इसे 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह ट्रेंडिंग लिस्ट में 11वें नंबर पर बना हुआ है।
कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वेलकम फ्रेंचाइजी के म्यूजिक के साथ दर्शकों की बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अहमद खान, जो ओरिजिनल फिल्म के टाइटल ट्रैक का भी हिस्सा थे, उनके लिए इस विरासत को दो दशक बाद फिर से लाइव करना एक खास अनुभव रहा। टीम की पूरी कोशिश थी कि गाने की पुरानी पहचान सुरक्षित रहे लेकिन इसे नए अंदाज और स्केल के साथ पेश किया जाए। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नाडिज और तुषार कपूर समेत कुल 35 कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 17 June 2026 at 11:40 IST