Sonu Nigam Health Update

'गले की नस दबी, हिलना भी हुआ मुश्किल', दर्द में तड़प रहे सोनू निगम, कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने शेयर किया VIDEO; बोले- दुआ कीजिए

Sonu Nigam: बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम न फैंस के साथ अपनी हेल्थ से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी शेयर की है। सिंगर ने खुलासा किया कि वे पिछले एक हफ्ते से 'पिन्च्ड नर्व' जैसी गंभीर और दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार मेडिकल जांच, एमआरआई और फिजियोथेरेपी के बावजूद, सोनू निगम ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को प्राथमिकता देते हुए आने वाले लाइव कॉन्सर्ट को रद्द न करने का फैसला लिया है। हालांकि दवाइयों के असर से उनकी आवाज फिलहाल प्रभावित है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को सेहत के बारे में बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर शारीरिक कष्ट से गुजर रहे हैं।

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोनू ने बताया कि उन्हें 'पिन्च्ड नर्व' (Pinched Nerve) यानी दबी हुई नस की समस्या हो गई है। पिछले एक हफ्ते से वे लगातार जांच, MRI और CT स्कैन करवा रहे हैं ताकि  समस्या की गंभीरता को समझा जा सके।
 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिंगर ने दर्द के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी फिजियोथेरेपी के सेशन बेहद दर्दनाक रहे। फिलहाल, दर्द को कंट्रोल करने के लिए उन्हें पेनकिलर्स और मसल्स रिलैक्सेंट दवाएं लेनी पड़ रही हैं।

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोनू ने कहा कि मसल्स रिलैक्सेंट दवाओं के कारण उनका गला थोड़ा भारी हो गया है। एक सिंगर के लिए लाइव परफॉर्मेंस से ठीक पहले आवाज में भारीपन आना बहुत बड़ी चुनौती होती है।

 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इतना दर्द होने के बावजूद, सोनू निगम ने अपने कॉन्सर्ट को रद्द करने से मना कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वे बहुत समय बाद स्टेज पर वापसी कर रहे हैं और किसी भी हाल में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करेंगे।

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोनू निगम के इस जज्बे को देखकर उनके फैंस भी काफी प्रभावित हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

Image: instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड