Welcome To The Jungle BO Day 17: 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'घिस घिस' कर कमा डाले करोड़ों
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। अब तीसरे हफ्ते के रविवार की भी बॉक्स रिपोर्ट आ चुकी है जिससे 'घिस घिस' कर ही सही फिल्म अब हिट हो चुकी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। यह सन 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का तीसरा भाग है। इस कारण फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अब तीसरे हफ्ते के रविवार की भी बॉक्स रिपोर्ट आ चुकी है जिससे 'घिस घिस' कर ही सही फिल्म अब हिट हो चुकी है।
17वें दिन कितनी कमाई हुई
'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 17वें दिन यानि तीसरे रविवार को 1.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के देश भर में 2,273 शो प्रदर्शित हुए।
अब तक कितनी कमाई हुई
'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म रिलीज हुई जिसने पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़, शनिवार 27 जून को 20 करोड़, रविवार को 24.75 करोड़, सोमवार को 8.50 करोड़, मंगलवार को 9.25 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर एक हफ्ते में 93.15 करोड़ की कमाई की।
फिर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.50 करोड़, रविवार को 9.75 करोड़ के बाद सोमवार को 2.65 करोड़, मंगलवार को 3 करोड़, बुधवार को 2.35 करोड़, गुरुवर को 2.15 करोड़, शुक्रवार को 1 करोड़, शनिवार को 1.60 करोड़ और रविवार को 1.90 करोड़ की कमाई कर के अब तक 129.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म हिट या फ्लॉप
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है और फिल्म ने अब तक 129.55 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इससे वेलकम 3 अब अपनी लागत निकाल कर मुनाफे की ओर बढ़ गई है। इस कारण अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर घिस घिस कर हिट हो गई है। बता दें कि फिल्म का गाना 'घिस घिस' पहले ही लोकप्रिय हो चुका है।
वेलकम टू द जंगल की कास्ट
वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 15:20 IST