अपडेटेड 14 February 2025 at 08:01 IST

Vishal Dadlani: पुणे कॉन्सर्ट से पहले हादसे का शिकार हुए विशाल ददलानी, कैंसिल किया शो, टिकट रिफंड को लेकर क्या कहा?

Vishal Dadlani Accident: कंपोजर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके चलते उन्होंने अपना पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट भी पोस्टपोन कर दिया है।

Vishal Dadlani Accident | Image: instagram

Vishal Dadlani Accident: कंपोजर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके चलते उन्होंने अपना पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट भी पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि ये शो 2 मार्च को आयोजित होने वाला था जिसे अब किसी और दिन किया जाएगा।

विशाल ददलानी के फैंस के लिए बुरी खबर है। फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन सिंगर एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है।

विशाल ददलानी हुए एक्सीडेंट का शिकार

51 साल के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने पुणे कॉन्सर्ट के पोस्टपोन होने की जानकारी देते हुए लिखा कि “बुरा हुआ, मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। जल्द ही डांस करता हुआ वापस दिखूंगा। आप सभी को जल्द ही अपडेट दूंगा। पुणे आपसे जल्द ही मिलुंगा”।

आपको बता दें कि पुणे में संगीतकार विशाल ददलानी के साथ साथ उनके जोड़ीदार शेखर रवजियानी भी लाइव परफॉर्म करने वाले थे। आयोजकों ने कॉन्सर्ट के पोस्टपोन होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ टिकट रिफंड को लेकर भी डिटेल्स शेयर की गई थीं। 

अब किस दिन होगा विशाल-शेखर का कॉन्सर्ट?

इस पोस्ट में लिखा था- “हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला आइकॉनिक जोड़ी विशाल और शेखर का मोस्ट अवेटिड अर्बन शोज म्यूजिक कॉन्सर्ट टल गया है क्योंकि विशाल ददलानी का एक्सीडेंट के बाद इलाज चल रहा है”।

आगे लिखा है- “असुविधा के लिए हम दिल से माफी चाहते हैं और हमें समझने के लिए धन्यवाद। कॉन्सर्ट अब किसी और तारीख पर रखा जाएगा जो हम जल्द ही आपको बता देंगे। टिकट रिफंड- जिन लोगों ने भी टिकट खरीदा है, उसे हमारे एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर डिस्ट्रिक्ट के जरिए पूरा रिफंड मिलेगा”।

ये भी पढे़ंः Ranveer Allahbadia के 'वल्गर' कमेंट पर फूटा कोहली-युवराज का गुस्सा? सोशल मीडिया पर उठाया ये बड़ा कदम!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 08:01 IST