पहले अवनीत, अब जर्मन इंफ्लुएंसर; Viral Kohli ने की फोटो लाइक तो एक्स गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन, बोलीं- महिलाओं के मामले में उनका टेस्ट...
Virat Kohli Ex girlfriend Reacts: विराट कोहली के जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक करने के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का रिएक्शन सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
Virat Kohli Ex girlfriend Reacts: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली किसी न किसी वजह से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक छाए रहते हैं। कभी उनका करियर तो कभी किसी पोस्ट पर लाइक भी चर्चा का कारण बन जाता है। इस बार भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ, जिस पर अब क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी रिएक्ट कर दिया है।
दरअसल, बीते कुछ समय से विराट कोहली एक जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो को 'लाइक' करने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि वो कुछ भी करते हैं तो उस पर तुरंत यूजर्स की नजर पड़ जाती है। उनके इस लाइक पर भी नजर पड़ गई और फिर नेटिजंस के साथ-साथ इस मसले पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट का भी रिएक्शन आ गया।
क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड ने यूं किया रिएक्ट
एक इंस्टाग्राम पेज ने कोलाज पोस्ट किया जिसमें विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट, अनुष्का शर्मा, लिजलैज और अवनीत कौर थीं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया था, 'विराट कोहली के बारे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महिलाओं के मामले में उनका टेस्ट एकदम 'एलीट' यानी बेहतरीन है। इजाबेल से लेकर अनुष्का तक... एलीट टेस्ट उनके ब्रांड का हिस्सा है।
थकी हुई इमोजी पोस्ट कर क्या लिखा?
इसी वायरल पोस्ट पर इजाबेल ने थके हुए इमोजी और कमेंट के साथ रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'इस बात को 12 साल हो चुके हैं और अब भी ये सिलसिला जारी है। लोग आखिर इस बात को भुलाकर आगे क्यों नहीं बढ़ पाते।' इजाबेल के कमेंट करते ही उनका रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए एल्गोरिदम पर दोष मढ़ा था।
कौन हैं इजाबेल लीट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने अनुष्का से मिलने से पहले इजाबेल को डेट किया था। दोनों साल 2012 से 2014 तक रिश्ते में थे। इजाबेल अब शादीशुदा हैं और पति और दो बच्चों के साथ दोहा, कतर में रह रही हैं। इजाबेल ब्राजीलियन मॉडल और एक्टर हैं। वो हिंदी और साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म वर्ल्ड फेमस लर में देखा गया था।
विराट कोहली की पर्सनल लाइफ
वहीं विराट कोहली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वो साल 2017 में अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम वामिका और अकाय है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 April 2026 at 07:34 IST