रणवीर-दीपिका के बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट हुई लीक! फिर सामने आई Viral तस्वीर की सच्चाई
Deepika Padukone और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस की सोनोग्राफी रिपोर्ट है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Deepika-Ranveer Sonogram Fake Picture: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बेबी का वेलकम करने को तैयार हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने दीपिका की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थीं, जिस पर इनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे और बेसब्री से बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस की सोनोग्राफी रिपोर्ट है। हालांकि वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
वायरल तस्वीर को लेकर क्या दावा किया गया?
दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लड़की हाथ में एक सोनोग्राफी रिपोर्ट पकड़े देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये दीपिका की सोनोग्राफी रिपोर्ट है।
वायरल हो रही फोटो में एक लड़का और एक लड़की नजर आ रहे हैं। दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा। उन्होंने डेड और मॉम लिखे हुए कैप भी पहन रखी है। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है और लड़की के हाथ में सोनोग्राफी की फोटो है। वहीं, इस तस्वीर में लड़की की स्माइल की एक झलक दिखाई दे रही है, जो काफी हद तक दीपिका पादुकोण की स्माइल से मिलती है।
तस्वीर को शेयर कर ये दावा किया जाने लगा कि ये रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ही हैं। दीपिका ने अपने हाथ में होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी फोटो पकड़ी है। इस फोटो को देख पहले तो कपल को देख फैंस खुश होने लगे। फिर बाद में सच सामने आया।
क्या है वायरल फोटो का सच?
बता दें, वायरल तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नहीं है। असल में यह तस्वीर हलीमे कुकुक की है, जिन्होंने 13 मई को अपनी प्रेग्रेंसी की घोषणा की थी।
सितंबर 2024 में बनेंगे पेरेंट्स
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फरवरी 2024 में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि दोनों सितंबर 2024 में पेरेंट्स बनेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 May 2024 at 21:02 IST