'बहुत खुश हैं...', आमिर खान-गौरी स्प्रैट के रिश्ते को परिवार से मिली मंजूरी, बहन निखत हेगड़े का पहला रिएक्शन आया सामने
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर उनकी बहन निखत हेगड़े का रिएक्शन सामने आया है। इससे जाहिर होता है कि दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजू
Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दुनिया से अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट को रूबरू कराया। गौरी को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाने के बाद से ही ये जोड़ी चर्चा में बनी हुई है। अब दोनों के रिश्ते पर आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े का पहला रिएक्शन सामने आया है।
60 साल के आमिर खान ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यानि 13 मार्च को अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला इजहार किया। तीन बच्चों के पिता और दो बार शादी कर चुके एक्टर ने मीडिया को बताया कि वो पिछले एक साल से गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।
आमिर और गौरी के लिए बहुत- निखत
अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिलेशन पर निखत खान हेगड़े ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक मीडिया को दिए बयान में कहा कि ‘हम आमिर और गौरी के लिए बहुत खुश हैं। वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं। हम चाहते हैं कि ये दोनों हमेशा खुश रहें।’
गौरी को कब से जानती हैं निखत?
इस दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बहन ने ये भी खुलासा किया कि गौरी से उनकी पहली मुलाकात कब हुई थी। उन्होंने कहा, 'मुंबई में करीब एक साल पहले गौरी स्प्रैट से मुलाकात हुई थी।' बहन निखत के रिएक्शन से ये साफ हो गया कि कपल के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल गई है।
आमिर और गौरी की लव स्टोरी
आमिर और गौरी ने साथ बैठकर मीडिया से बातचीत की और अपने साथ बिताए अपने सफर के बारे में खुलकर बातचीत की। दोनों की मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, लेकिन फिर उनका संपर्क टूट गया। हालांकि, किस्मत मुस्कुराई और दोनों कुछ साल पहले फिर से मिल गए। आमिर खान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो और गौरी पिछले 18 महीनों से साथ हैं। स्टार अभिनेता ने मीडिया की फिरकी लेते हुए कहा कि देखा... तुम लोगों को पता नहीं लगने दिया न मैंने।
आमिर खान ने आगे बताया कि उन्होंने गौरी को शोबिज की 'पागल दुनिया' के लिए तैयार करने की कोशिश की है और यहां तक कि अपनी 'व्यक्तिगत मानसिक शांति' के लिए उनके लिए निजी सुरक्षा भी रखी है।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरू में रहती थीं और उनकी पहले शादी हो चुकी है। उनका एक छह साल का बेटा है। आमिर ने कहा कि उनके बच्चे और परिवार गौरी से मिल चुके हैं और बेहद खुश हैं। अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा करने के बाद आमिर ने 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान का जिक्र करते हुए कहा, 'भुवन को उसकी गौरी मिल ही गई।'
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में रहने वाली गौरी वर्तमान में आमिर की प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम कर रही हैं। अभिनेता ने यह भी बताया कि वे दोनों साथ रह रहे हैं। आमिर ने बताया कि गौरी ने उनके परिवार से मुलाकात की है और वे सभी उनके रिश्ते से खुश हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' एक्टर ने कहा कि गौरी ने उनकी कुछ ही फिल्में देखी हैं, जैसे लगान और दंगल।
तीसरी शादी करेंगे आमिर खान?
आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं- इरा और जुनैद। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की। 16 साल बाद 2021 में दोनों अलग हो गए। उनके रिश्ते से एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 12:03 IST