‘हनुमान अंश’ की वरुण धवन ने जमकर की तारीफ, बोले- बचपन से हनुमान जी के साथ है खास कनेक्शन, ये सिर्फ फिल्म नहीं... Video
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने चारों ओर धूम मचा रखी है। बसों में हो या मेट्रो ट्रेन में लोग इसी फिल्म की चर्चा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी हनुमान अंश फिल्म के मुरीद हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने चारों ओर धूम मचा रखी है। बसों में हो या मेट्रो ट्रेन में लोग इसी फिल्म की चर्चा कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी हनुमान अंश फिल्म के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक वीडियो बनाया है और अपनी प्रतिक्रिया जाहीर की है।
क्या बोले वरुण
वरुण धवन ने इस वीडियो में कहा कि प्लीज थिएटर में जाकर 'हनुमान अंश' देखिए। उन्होंने कहा कि वो अपनी मां के साथ हनुमान अंश देखने गए थे और फिल्म देखने का उनका अनुभव बहुत शानदार रहा। वरुण ने कहा "मैं सभी को हनुमान अंश देखने की सिफारिश करता हूँ। आप अपने माता-पिता के साथ थिएटर में जाकर इस फिल्म को देखें।
किसी ने वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा
वरुण ने कहा "मुझे यह वीडियो बनाने के लिए किसी ने नहीं कहा, किसी का फोन नहीं आया। फिल्म देखकर मुझे खुद लगा कि मुझे वीडियो बनाना चाहिए।
हनुमान जी के साथ है खास कनेक्शन
इस वीडियो में वरुण धवन ने कहा कि बचपन से ही उनका हनुमान जी के साथ एक खास कनेक्शन रहा है। लेकिन हनुमान अंश एक बेहद पवित्र फिल्म है। उन्होंने कहा वो इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि वह इसे Divine कहेंगे जो लोगों को भगवान से जोड़ने का काम करती है।
अभिनय के साथ निर्देशन की तारिफ़
वरुण धवन ने इस वीडियो में फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा “शोभिनव सत्या ने फिल्म में क्या शानदार काम किया है।" अभिनय के साथ फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के लिए वरुण बोले, उन्होंने कहा कि फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लाजवाब बनाया है। वरुण धवन ने वीडियो के अंत में जय सीता राम बोलकर अपनी बात को खत्म किया।
100 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बता दें हनुमान अंश फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 122.13 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 7 September 2026 at 22:38 IST