Hanuman Ansh Box Office: 'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर' से लेकर 'पुष्पा' तक सभी को पछाड़ा, 5वें वीकेंड से कलेक्शन हुआ 100 करोड़ के पार
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ते हुए ना सिर्फ 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ते हुए ना सिर्फ 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है बल्कि उसके भी पार हो गई है। यहां यह भी बता दें कि 31वें दिन रविवार को फिल्म ने अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है।
31वें दिन की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन 22.75 करोड़ का अभी तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। फिल्म के शो में भी भारी बढ़ोतरी की जा रही है शुक्रवार को जहां फिल्म के 5055 शो प्रदर्शित हुए थे तो वहीं रविवार को फिल्म के शो बढ़ाकर 7077 कर दिए गए।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
Advertisement
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।
Advertisement
पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़ और 31वें दिन 22.75 करोड़ की बड़ी कमाई के साथ अब तक कुल 122.13 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है।
पांचवें वीकेंड में सभी को पछाड़ा
हनुमान अंश ने 5वें वीकेंड में हिंदी के साथ दक्षिण फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। पांचवें वीकेंड में अभी तक सबसे अधिक कलेक्शन धुरंधर 1 का 35.80 करोड़ रहा। इसके बाद छावा का 22 करोड़, स्त्री 2 का 16 करोड़, पुष्पा 2 का 14 करोड़, और धुरंधर 2 का 12.75 करोड़ रहा। लेकिन हनुमान अंश ने 48.75 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को पीछे छोड़ दिया।
फिल्म की कास्ट
हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है। बता दें कि कि यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है।