अपडेटेड 10 October 2025 at 07:12 IST
‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ वरिंदर सिंह का लास्ट पोस्ट क्यों हो रहा वायरल? बाइसेप्स सर्जरी के बाद हुआ कार्डियक अरेस्ट
Varinder Singh Last Post Viral: ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले वरिंदर सिंह का कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया है। अब उनके इंस्टाग्राम का लास्ट पोस्ट वायरल हो रहा है।
Varinder Singh Last Post Viral: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और फिटनेस के दुनिया में मशहूर वरिंदर सिंह का बीते दिन निधन हो गया है। ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ के निधन से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का अचानक हार्ट अटैक ने निधन हुया है। वह सिर्फ एक माइनर बाइसेप्स सर्जरी के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन वहीं पर उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उनके इंस्टाग्राम का लास्ट पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं कि उसमें क्या था खास?
हार्ट अटैक से हुई मौत
वरिंदर सिंह घुमन अमृतसर के एक अस्पताल में बाइसेप्स इंजरी के छोटे से ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे। चूंकि यह माइनर सर्जरी थी, इसलिए वह अकेले ही घर से निकले थे और उसी दिन वापसी करने वाले थे। लेकिन ऑपरेशन के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। वहीं पर उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।उनके निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और सेलेब्स ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वरिंदर सिंह का लास्ट पोस्ट क्यों हो रहा वायरल?
बता दें कि 8 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हुआ था। 35 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया था। राजवीर के निधन की खबर से वरिंदर काफी टूट गए थे और उनके जाने का दुख जताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'RIP भाई, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री नू बहुत वड्डा घाटा हुआ। वाहेगुरु परिवार नू बल बख्शे।' लेकिन किसी को क्या पता था कि ठीक एक दिन बाद वरिंदर खुद इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। यह संयोग फैंस के लिए और भी दर्दनाक बन गया है।
वरिंदर सिंह घुमन करियर
फिटनेस आइकन वरिंदर सिंह घुमन ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2023 में फिल्म ‘टाइगर 3’ में अहम किरदार निभाया था। वरिंदर की मस्कुलर बॉडी और पर्सनालिटी के कारण उन्हें ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता था। एक्टर होने के साथ-साथ वरिंदर एक प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर भी थे। उन्होंने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया चैंपियनशिप में सेकंड पोजीशन हासिल की थी। सोशल मीडिया पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह यूथ के लिए फिटनेस आइकन थे।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 07:12 IST