अपडेटेड 17 September 2025 at 12:49 IST
'...और ऊंचा कर दो आसमान', PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'वंदनीय है देश मेरा' गाना रिलीज, शंकर महादेवन ने दी है आवाज
Song on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है। 'वंदनीय है देश मेरा' गाना रिलीज किया गया है, जिसे शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी। गाने में 11 साल में देश की तमाम उपलब्धियां दिखाई गई।
PM Modi 75th Birthday: 11 सालों से देश की बागडोर संभालने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। आमिर खान से लेकर आलिया भट्ट, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री को समर्पित एक गाना 'वंदनीय है देश मेरा' गाना भी रिलीज किया गया है।
टी सीरीज के इस गाने को शंकर महादेवगन ने गाया और म्यूजिक दिया है। वहीं, इसके प्रसून जोशी ने लिखे हैं।
मोदी सरकार की दिखाई गई उपलब्धियां
पीएम मोदी ने 2014 में देश की सत्ता संभाली थी। 'वंदनीय है देश मेरा' गाने में 11 साल में देश की तमाम उपलब्धियां दिखाई गई हैं। इसमें मोदी सरकार में हुए बड़े और ऐतिहासिक काम हुए को भी बताया गया है। इसके अलावा देश के कोने-कोने और संस्कृति की झलक भी गाने के जरिए दिखाई गई है।
गाने के बोल कुछ इस तरह है "आज किसी ने नील गगन पर, फिर से सूर्य सजाया है... युगों-युगों के बाद देश का स्वाभिमान लहराया है।" इस सॉन्ग में हाथ में तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं। इसमें राम मंदिर, ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां भी देखने मिल रही हैं।
सेलेब्स ने पीएम मोदी यूं किया बर्थडे विश
जन्मदिन पर पीएम मोदी को बधाइयां देने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा। हेमा मालिनी के अलावा सोनू सूद, कंगना रनौत, रितेश देशमुख समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी को बर्थडे विश किया और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत की दुआएं भी मांगी।
आमिर खान, आलिया भट्ट ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी वीडियो शेयर किया और देश के विकास में उनके योगदान को सराहा।
इसके अलावा रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, मोहनलाल समेत कई सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 17 September 2025 at 12:49 IST