अपडेटेड 11 February 2026 at 07:30 IST

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' के बीच टक्कर हो रही है। लेकिन दोनों की कमाई की रफ्तार पांच दिनों में ही धीमी पड़ गई है।

Follow :  
×

Share


Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5 | Image: X

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 'वध 2' और आसिफ शेख की फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं' को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। शुरुआती दिनों के बाद अब दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं अब तक कितना हुआ कलेक्शन।

फिल्म 'वध 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 'वध 2'  ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 3.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।

'भाभी जी घर पर हैं' का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर आसिफ शेख की फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं' की कमाई भी लगातार गिरती नजर आ रही है। फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 17 लाख रुपये का कारोबार किया है। भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 1.19 करोड़ रुपये रहा है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि यह फिल्म मशहूर टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' पर आधारित है।

ऑडियंस का कैसा है रिस्पॉन्स

गौरतलब है कि वध के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'वध 2'  भी थ्रिलर जॉनर की फिल्म है और कहानी को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। वहीं 'भाभी जी घर पर हैं' फिल्म को लेकर टीवी सीरियल के फैंस के बीच ज्यादा एक्साइटमेंट देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2026 में 'धुरंधर' के गाने पर रशियन-जॉर्जियन स्केटर ने किया डांस

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 07:13 IST