अपडेटेड 10 February 2026 at 07:37 IST

Vadh 2 vs Bhabhiji ghar par hain BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ की टक्कर, जाने किसका पलड़ा किसपर पड़ा भारी

Vadh 2 vs Bhabhiji ghar par hain BO Collection: ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक ही दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों के बीच में कमाई की टक्कर काफी फीकी देखने को मिली है। आइए जानते हैं अब तक फिल्मों ने कितनी की कमाई।

Follow :  
×

Share


Vadh 2 vs bhabhiji ghar par hain | Image: X

Vadh 2 vs Bhabhiji ghar par hain BO Collection: ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ दोनों ही फिल्मों की  बॉक्स ऑफिस पर फीकी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में 6 फरवरी को रिलीज हुई थीं। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' और टीवी के फेमस शो फ्रेंचाइजी पर बनी 'भाभी जी घर पर हैं' भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन।

‘वध 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘वध 2’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में सीमित ही नजर आ रही है। पहले दिन फिल्म ने करीब 0.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह ‘वध 2’ का तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये ही रहा है।

‘भाभीजी घर पर हैं’ की कमाई का हाल

टीवी पर पिछले 11 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा पॉपुलर शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ जब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आया, तो इससे काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। हालांकि थिएटर में फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 35 लाख रुपये तक पहुंची। वहीं रविवार को फिल्म महज 32 लाख रुपये ही कमा सकी। तीन दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 0.87 करोड़ रुपये रहा, जो उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है।

कौन सी फिल्म आगे

अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ ने साफ तौर पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि दोनों ही फिल्में बड़ी कमाई करने में नाकाम रही हैं। जहां एक तरफ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ थिएटर में रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: पिता को देखने आया गौतम, बेटे की वापसी से डगमगाएगा नोयोना का सिंहासन?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 07:37 IST