अपडेटेड 10 March 2026 at 15:02 IST

Urvashi Rautela: 'मैं डरी हुई हूं, दिल तेजी से धड़क रहा...', मिडिल ईस्ट संकट के बीच कुवैत से वतन लौटीं उर्वशी ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Urvashi Rautela : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या फैशन शो नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता गंभीर तनाव है। कुवैत में अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने गईं उर्वशी वहां के बिगड़ते हालात को देखते हुए आनन-फानन में भारत लौट आई हैं।

Follow :  
×

Share


Urvashi Rautela | Image: Instagram

Urvashi Rautela : बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस एक बेहद डरावने अनुभव से गुजरीं। कुवैत से भारत लौटते समय एक्ट्रेस ने जो महसूस किया, उसने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालातों और मिडल ईस्ट में फैले तनाव ने उर्वशी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया।

'जब तक प्लेन में नहीं बैठी थी, सब ठीक था...'

उर्वशी रौतेला किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट के सिलसिले में कुवैत गई थीं। काम खत्म कर जब वह वतन वापसी की तैयारी कर रही थीं, तब तक सब सामान्य था। लेकिन जैसे ही वह विमान में सवार हुईं, उनके मन में डर और बेचैनी ने घर कर लिया।

इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा - 

'जब तक मैं प्लेन में बैठी नहीं थी, सब कुछ ठीक लग रहा था... लेकिन जैसे ही मैं अपनी सीट पर बैठी, अचानक मुझे डर का एहसास हुआ। मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा। मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन अचानक एक अजीब सी घबराहट होने लगी।'

फैंस से मांगी दुआएं

उर्वशी ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि वह काफी असुरक्षित महसूस कर रही थीं। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे उनके सुरक्षित घर पहुंचने की दुआ करें। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे इस वक्त आपकी दुआओं की जरूरत है। कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें ताकि मेरी यात्रा सुरक्षित हो सके। अगर मेरी बातें आपको भावुक या परेशान कर रही हैं, तो मुझे माफ करना... मैं बस अपनी फीलिंग्स शेयर करना चाहती थी।’

ये भी पढ़ें- Vijay Rashmika Wedding Campaign: 72 घंटे में रिकॉर्ड 30 करोड़ व्यूज... विजय-रश्मिका 'वेडिंग कैंपेन' के जरिए 'मान्यवर' ने रचा इतिहास

सुरक्षित मुंबई लौटीं एक्ट्रेस

इस खबर के वायरल होते ही फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि उर्वशी अब सुरक्षित मुंबई पहुंच चुकी हैं। भारत की सरजमीं पर कदम रखते ही उन्होंने अपनी कार से एक पोस्ट किया।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 15:02 IST