Vijay Rashmika Wedding Campaign: 72 घंटे में रिकॉर्ड 30 करोड़ व्यूज... विजय-रश्मिका 'वेडिंग कैंपेन' के जरिए 'मान्यवर' ने रचा इतिहास
Vijay Rashmika Wedding Campaign: साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ियों में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह जोड़ी एक वेडिंग कैंपेन वीडियो में साथ नजर आई, और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर 'फायर' की तरह फैल गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vijay Rashmika Wedding Campaign: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना काफी चर्चा में चल रहे है 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं। लोग उनसे जुड़े पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों की शादी के तीन दिन के बाद दोनों का एक ऐड वीडियो रिलीज किया गया, जिसे प्रचार कम्युनिकेशन ने मान्यवर मोहे के लिए तैयार किया।
इस विज्ञापन को एक म्यूजिक वीडियो की तरह पेश किया गया और उसे ‘विजय रश्मिका- मेड फॉर ईच अदर’ नाम दिया गया। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आई की कैंपेन इंटरनेट पर वायरल हो गया और व्यूज के मामले में इसने रिकॉर्ड बना दिया। सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म को मिलाकर इस कैंपेन ने सिर्फ 72 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ व्यूज अपने नाम कर लिए।
इंस्टाग्राम पर भी वायरल विजय-रश्मिका का कैंपेन
शादियों के इस सीजन में मान्यावर ने सोशल मीडिया की दुनिया में वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। मान्यवर के अभियान ने इंस्टाग्राम पर सारे वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक ही पोस्ट पर 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ये शादी 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था।
शुरुआती डेटा के मुताबिक यह कैंपेन 25 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंच चुका है, इसमें 4 लाख से ज्यादा शेयर, करीब 65,000 रीपोस्ट और करीब 31, 800 कमेंट्स दर्ज किए गए हैं, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Iran-Israel War: जंग के बीच ईरान ने लिया ये फैसला, अब बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी पूरी दुनिया, जानिए क्या है 'बाब-अल-मंदेब'?
कैंपेन की प्लानिंग और शूटिंग सिर्फ तीन दिनों में हुई पूरी
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे कैंपेन की प्लानिंग और शूटिंग सिर्फ तीन दिनों में पूरी की गई। मान्यवर और 'प्रचार कम्युनिकेशंस' की 10 साल पुरानी दोस्ती ने इसे मुमकिन बनाया। विज्ञापन को सही समय पर यानी भारत में शादियों के पीक सीजन के दौरान लॉन्च किया गया, जिसका इसे भरपूर फायदा मिला।प्रचार कम्युनिकेशंस के निदेशक रक्षित जैन ने बताया कि मान्यवर के साथ उनके पुराने भरोसे और विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने इस सफलता में चार चांद लगा दिए।