अपडेटेड 11 March 2025 at 12:04 IST

'उदित की पप्पी तो नहीं...'; सिंगर ने ऐसे उड़ाया अपने kissing विवाद का मजाक तो लोग बोले- बेशर्मी की हद है

Udit Narayan on Kissing Video: सिंगर उदित नारायण का फरवरी में एक वीडियो काफी वायरल हो गया था जिसमें उन्हें अपनी महिला फैन के होठों पर किस करते देखा गया।

Udit Narayan | Image: Udit Narayan/Instagram

Udit Narayan on Kissing Video: सिंगर उदित नारायण का फरवरी में एक वीडियो काफी वायरल हो गया था जिसमें उन्हें अपनी महिला फैन के होठों पर किस करते देखा गया। इसके लिए उदित की जमकर आलोचना की गई थी और लोगों ने इस हरकत को ‘बेहूदा और शर्मनाक’ तक करार दिया था। अब सिंगर ने इस मामले पर ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे लेकर वो फिर ट्रोल हो रहे हैं। 

उड़जा काले कावां फेम सिंगर हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने किसिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी। वे आगामी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे।

उदित नारायण ने अपने किसिंग वीडियो पर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर उदित नारायण का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं- ‘वैसे टाइटल बहुत अच्छा है फिल्म का। पिंटू की पप्पी। उदित की पप्पी तो नहीं। यह भी एक इत्तेफाक है कि अभी यह रिलीज होना था। वैसे दो साल पुराना वीडियो है वो जो आप मीडिया में देख रहे हैं’। उनके इस रिएक्शन पर अब लोग भड़क उठे हैं और उन्हें ‘बेशर्म’ बता रहे हैं। किसी ने ये भी लिखा कि कैसे सिंगर को जरा भी अपनी गलती का अहसास नहीं है। 

कुनिका सदानंद ने किया था उदित नारायण का बचाव

जहां लोग इस हरकत के लिए उदित को जमकर फटकार लगा रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का इस पूरे मामले पर अलग ही पक्ष है। कुनिका ने एक पॉडकास्ट में उदित की किसिंग कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमेशा मर्दों पर ही इल्जाम लगाया जाता है। वो महिला खुद फोटो खिंचवाने सिंगर के पास गई थी।

कुनिका ने कहा कि "आजकल की महिलाएं भी एडवांस हो गई हैं लेकिन हमेशा आदमी को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उदित ने जो किस किया वो ठीक था लेकिन उन्होंने गलत जगह पर किस किया। उन्हें गाल पर किस करना चाहिए था। आपने सारा इल्जाम आदमी पर ही डाल दिया कि आपने किस क्यों किया। अगर आपकी थाली में लड्डू सज के आएंगे तो आप खाएंगे नहीं क्या उनको? ये गलत है। वो उदित नारायण हैं तो आप कह रहे हो कि आपने किस क्यों किया?”

ये भी पढ़ेंः 'थाली में लड्डू सजके आएंगे तो खाएंगे नहीं क्या...'; उदित नारायण KISS विवाद पर ये क्या बोल गईं मशहूर एक्ट्रेस? मचा हंगामा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 March 2025 at 12:04 IST