यश-कियारा की Toxic के गाने ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, किसी ने कहा- ये गाना नहीं कंडोम का एड लग रहा तो दूसरे बोले- सच में तबाही है तबाही... VIDEO
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का मोस्ट अवेटेड और पहला सॉन्ग 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। रिलीज के तुरंत बाद ही हर तरफ दोनों के रोमांस और बोल्ड अंदाज की चर्चा होने लगी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Toxic First Song Tabaahi: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का मोस्ट अवेटेड और पहला सॉन्ग 'तबाही' रिलीज हो चुका है। इसके आउट होते ही ये सोशल मीडिया और गूगल पर तेजी से ट्रेंड करने लगा।
गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। रिलीज के तुरंत बाद ही हर तरफ दोनों के रोमांस और बोल्ड अंदाज की चर्चा होने लगी। जहां फैंस दोनों की जोड़ी और उनके बीच के गजब की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग गाने में दिखाए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।
'तबाही' पांच भाषाओं में रिलीज
'तबाही' गाने को सिंगर और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इन्होंने ने ही गाने को अपनी आवाज भी दी है। वहीं इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं। इस गाने को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन में भी रिलीज किया गया है। अलग-अलग भाषाओं के लिए गाने के बोल योगराज भट्ट, रामजोगैया शास्त्री, विग्नेश शिवन और रफीक अहमद ने लिखे हैं।
गाना देख भड़क उठे लोग
यश और कियारा आडवाणी की एक्टिंग से सजे इस गाने को एक भव्य सिनेमैटिक अंदाज में फिल्माया गया है। इसमें दोनों कलाकारों के बीच पनपते गहरे और रूमानी रिश्ते को पेश किया गया है। हालांकि, गाना रिलीज होते ही गाने में दिखाए गए इंटीमेट सीन को लेकर बहस छिड़ गई। यश और कियारा के चाहनेवालों को उनका सॉन्ग खूब पसंद आया और उन्होंने इस जोड़ी को फिल्म की यूएसपी तक बता दिया। जबकि अन्य को बोल्ड सीन्स फूटी आंख नहीं भाए। यश और कियारा के फैंस से उनके बीच की केमिस्ट्री की सराहना की। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जताई। कुछ ने तो इसे 'कंडोम एड' जैसा कह डाला, जबकि कुछ इसे 'इरोटिका' बताने लगे।
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' अगस्त 26 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में दिखेंगी। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 500 से 600 करोड़ बताया जा रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 July 2026 at 16:39 IST