Toxic Collection: एनिमल, जवान, पठान सबको यश की टॉक्सिक ने रौंद डाला, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 140 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म टॉक्सिक में सुपरस्टार यश के धमाकेदार अवतार ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 140 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करके इतिहास रच दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
कन्नड़ सिनेमा के रॉकस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस ए-रेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में अपने पहले ही दिन ऐतिहासिक कमाई करते हुए 140 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। इस तूफानी ओपनिंग के साथ 'टॉक्सिक' ने शाहरुख खान की जवान, पठान, रणबीर कपूर की एनिमल और प्रभास की आदिपुरुष जैसी कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई
ट्रेड एनालिस्ट्स और प्री-रिलीज अनुमानों के अनुसार फिल्म के भारत में 80-85 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिल्म ने सभी दावों को खारिज करते हुए उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने भारत में पहले दिन 101 करोड़ रुपये का नेट ग्रॉस 120 करोड़ रुपये बिजनेस किया है।
हिंदी वर्जन- फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से आई, जहां इसने अकेले 55 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।
कन्नड़ वर्जन- घरेलू राज्य में मजबूत ऑक्यूपेंसी के बावजूद कन्नड़ कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के आसपास रहा।
तेलुगु डब- तेलुगु बेल्ट से फिल्म ने लगभग 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
इस 101 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ, 'टॉक्सिक' साल 2026 में भारत के अंदर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। यह केवल 'धुरंधर 2' (103 करोड़ रुपये) से मामूली अंतर से पीछे रही।
ओवरसीज कलेक्शन और ग्लोबल रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा संतुलित रहा। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में $2 मिलियन लगभग 17 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, भारत में मिली प्रचंड सफलता के दम पर इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस आंकड़े के साथ 'टॉक्सिक' कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है। इस सूची में शीर्ष पर यश की ही अपनी फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 है, जिसने दुनिया भर में 164 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं 2026 की बात करें, तो 'धुरंधर 2' 205 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज है।
बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स को पछाड़ा
भले ही फिल्म 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने हिंदी सिनेमा की कई दिग्गज फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
टॉक्सिक 140+ करोड़
जवान 129 करोड़
आदिपुरुष 127 करोड़
एनिमल 116 करोड़
पठान 104 करोड़
फिल्म के बारे में और दर्शकों की प्रतिक्रिया
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'टॉक्सिक' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से बिना किसी कट के 'A' (एडल्ट) सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से मिले-जुले से लेकर नकारात्मक रिव्यू मिले हैं। खासकर इसके बोल्ड बोल्ड-इंटीमेट सीन्स और महिला किरदारों के चित्रण पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।तमाम समीक्षाओं के बावजूद, 'टॉक्सिक' की इस बम्पर ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि 'केजीएफ 2' के बाद यश का स्टारडम आज भी बरकरार है। अब देखना यह होगा कि वर्किंग डेज और मिक्स्ड वर्ड-ऑफ-माउथ के बीच यह फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 August 2026 at 19:32 IST