अपडेटेड 28 February 2026 at 17:32 IST

‘रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’ The Kerala Story 2 पर मचे बवाल पर जमकर बरसे प्रोड्यूसर विपुल शाह, अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब

The Kerala Story 2: हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' आखिरकार 27 फरवरी की शाम को सिनेमाघरों में रिलीज की गई।

The Kerala Story 2 | Image: youtube

The Kerala Story 2: केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक हटा दी जिसके बाद ये 27 फरवरी की शाम को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। मेकर्स के लिए बहुत राहत वाली बात थी क्योंकि पहले सिंगल-जज बेंच ने इसकी रिलीज को दो हफ्तों के लिए टाल दिया गया था। मेकर्स ने तुरंत अपील की और हाई कोर्ट ने रोक हटा दी।

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज होने के बाद प्रोड्यूसर विपुल शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया। उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के कमेंट पर भी पलटवार किया है।

'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर बोले विपुल शाह

'द केरल स्टोरी 2' पर किसी विशेष धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया था जिसके जवाब में प्रोड्यूसर ने कहा- “सबसे पहले तो, हमने फिल्म में किसी भी धर्म या समुदाय को निशाना नहीं बनाया, न तो 'द केरल स्टोरी' (2023) में और न ही 'द केरल स्टोरी 2' में। अगर अपराधी किसी विशेष धर्म का है, तो फिर क्या करें? क्या मैं रहमान डकैत को हिंदू दिखा सकता हूं?”

उन्होंने आगे कहा- "ऐसे ही अगर फिल्म में अपराधी किसी विशेष समुदाय के हैं, तो मेरे पास क्या ऑप्शन रह जाता है? मुझे उन्हें वैसे ही दिखाना होगा जैसे वे हैं। मुझे फिल्म, पीड़ितों और उनके दर्द के प्रति सच्चा रहना होगा।"

विपुल शाह ने अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब

अनुराग कश्यप ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को “प्रोपेगेंडा और बकवास फिल्म” करार दिया था जिसपर बरसते हुए विपुल बोले- “अनुराग जी ने 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' बनाई थी, जिसमें एक बेटी और पिता के अनैतिक संबंध को दिखाया गया था। तो, जब कोई डायरेक्टर बेटी और पिता के रिश्ते को अवैध तरीके से दर्शाता है, तो क्या हमें उनकी टिप्पणी को गंभीरता से लेना चाहिए? यह सवाल हमारे डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने उठाया था।”

उन्होंने आगे कहा, "मुझे उम्मीद थी कि चूंकि अनुराग खुलकर बोलते हैं, तो वो हमारे डायरेक्टर के कमेंट का जवाब देंगे। उम्मीद है, कुछ दिनों में वे अपना जवाब दे देंगे। मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी के विचार पर कमेंट करना पसंद नहीं है।"

ये भी पढ़ेंः Rashmika-Vijay Wedding: पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन के लिए खास अंदाज में दिया न्योता, कब और कहां होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 17:32 IST