दुबई में रात भर मिसाइल और ड्रोन हमलों के धमाके, KRK को लगा डर, कहा- पूरी रात परिवार सो नहीं पाया, स्थिति खतरनाक...

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई में मिसाइल हमलों और इंटरसेप्शन की तेज आवाजों से खौफ का माहौल है। फिल्म क्रिटिक KRK ने बताया कि उनका परिवार रातभर जागता रहा, नींद नहीं आई।

Follow :  
×

Share


दुबई में KRK को लगा डर | Image: X

मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को अशांत कर दिया है। दुबई में बीती रात मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों से स्थानीय लोग सहम गए। खुद को फिल्म क्रिटिक और प्रोड्यूसर बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में इस घटना का जिक्र किया है। वो फिलहाल दुबई में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं।

KRK ने बताया कि उनके परिवार को पूरी रात नींद नहीं आई, क्योंकि शहर में मिसाइलों और ड्रोन के विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थीं। KRK ने इसे शहर के सभी निवासियों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बताया। KRK की पोस्ट के अनुसार, दुबई में रात भर मिसाइलों और ड्रोन के हमलों की वजह से असामान्य धमाके सुनाई दिए। उन्होंने लिखा, "मेरा परिवार पूरी रात नहीं सो पाया क्योंकि दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के विस्फोटों की आवाजें आ रही थीं। यह शहर के सभी निवासियों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है।"

यह पहली बार नहीं है जब KRK ने ऐसी घटनाओं पर अपनी राय रखी हो। वे अक्सर सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर दुबई की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। उनका दावा है कि यूएई का मजबूत डिफेंस सिस्टम सक्रिय है और ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया जाता है, इसलिए आम लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

आम नागरिकों पर गहरा असर 

इस बीच, दुबई में फंसे कई अन्य भारतीय भी अपनी परेशानियां बता रहे हैं। कुछ ने सुरक्षित होने की बात कही है, तो कुछ ने वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। पूरी दुनिया नजरें मध्य पूर्व पर टिकी हुई हैं कि यह तनाव कब और कैसे कम होगा।

फिलहाल, KRK की पोस्ट ने एक बार फिर इस बात को सामने ला दिया है कि युद्ध की आंच कितनी दूर तक पहुंच सकती है और आम नागरिकों पर इसका कितना गहरा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: अली खामेनेई के कंपाउंड पर 30 सेकेंड में गिरे 30 टन के 30 बम, ऐसे हुई ईरान के खलीफा की मौत

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 18:11 IST