वो तो 6 साल से हैं… सुष्मिता सेन को डेट करने की अफवाहों पर बोले रोहमन, बताया कितना स्पेशल है रिश्ता
Sushmita Sen: रोहमन शॉल ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि दोनों के बीच स्पेशल रिश्ता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह पहले मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही थीं लेकिन कपल 2021 में अलग हो गया। फिर सुष्मिता ने ललित मोदी को डेट किया। हालांकि, अब एक्ट्रेस का नाम फिर से रोहमन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर हर इवेंट में साथ देखा जाता है। चर्चा के बीच अब मॉडल ने सेन संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।
रोहमन शॉल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ कैसा रिश्ता साझा करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों के बीच एक स्पेशल रिलेशनशिप है।
सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर बोले रोहमन शॉल
रोहमन शॉल ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दोनों ‘केवल अच्छे’ दोस्त हैं। उन्होंने कहा, ‘वो तो 6 साल से हैं ना साथ में तो अभी नया क्या है?’ उन्होंने कहा कि वे दोनों "हमेशा दोस्त रहे हैं" और उनके रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने ये भी जरूर माना कि दोनों के बीच ‘कुछ बहुत स्पेशल’ है।
जब सुष्मिता सेन ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
आपको बता दें कि रोहमन के इस बयान से पहले ताली फेम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले तीन साल से सिंगल हैं।
दरअसल, वह हाल ही में एक चैट शो में नजर आई थीं जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान, सेन ने कहा कि फिलहाल वह जिंदगी में प्यार की तलाश में नहीं हैं और अपना सिंगल रिलेशनशिप स्टेटस एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिंगल रहे तीन साल पूरे हो चुके हैं और फिलहाल वह किसी इंसान में इंटरेस्टेड भी नहीं हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 11:38 IST