इससे अच्छा पेड नर्स रख लो… हार्दिक-नताशा के तलाक के बीच ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा? मचा बवाल

Ram Gopal Varma: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक के ऐलान के बीच बताया है कि आजकल की शादियां क्यों नहीं चल रही हैं।

Ram Gopal Varma post amid hardik natasa divorce
हार्दिक-नताशा के तलाक के बीच बोले राम गोपाल वर्मा | Image: instagram

Ram Gopal Varma: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के तलाक ने सभी को हैरान कर दिया है। जितने अचानक से कपल ने अपना रिश्ता अनाउंस किया था, ठीक वैसा ही शॉक देते हुए दोनों अलग हो चुके हैं। शादी के लगभग चार साल बाद दोनों ने अपने सेपरेशन का ऐलान कर दिया है। इस बीच, मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने तलाक को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काफी समय से हार्दिक और नताशा के तलाक को लेकर खबरें आ रही थीं। फिर वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वे वाकई अलग हो चुके हैं लेकिन अपने बेटे अगस्त्य को मिलकर पालेंगे। 

हार्दिक और नताशा के तलाक के बीच क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

इन दिनों सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा के तलाक का मुद्दा काफी उछल रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस सब चर्चा के बाद राम गोपाल वर्मा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शादियों और तलाक को लेकर एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए हैं जिन्हें हार्दिक पांड्या के तलाक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, फिल्ममेकर ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

उन्होंने लिखा है कि “शादियां नर्क में बनती हैं और तलाक स्वर्ग में होते हैं। मैं सोच रहा हूं कि क्या आज की शादी सच में उतने दिनों तक भी नहीं चलती जितने दिन माता-पिता शादी के फंक्शन करते हैं”।

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने बताया कैसे टिकती हैं शादियां

फिल्ममेकर ने आगे लिखा- “बुढ़ापे में देखभाल के लिए शादी करने से बढ़िया ऑप्शन है कि एक पेड नर्स रख लो। नर्स इसे एक पेड जॉब के रूप में करेगी जबकि एक पत्नी बूढ़े व्यक्ति को हमेशा के लिए दोषी महसूस कराएगी”।

उन्होंने आगे ट्वीट करते लिखा कि “एक शादी तभी सफल हो सकती है जब आपमें एक ही व्यक्ति से बार-बार प्यार करने की असाधारण क्षमता हो। आज तलाक के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सबसे बड़े बेवकूफ बेचारे माता-पिता होते हैं जो शादी के लिए काफी ज्यादा खर्च करते हैं”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बेटे अगस्त्य को हार्दिक की ना आए याद, इसके लिए क्या-क्या कर रहीं नताशा? VIDEO जीत रहा दिल

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड