Sunny Deol हुए इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में बिजी, 21 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस, अलग अंदाज में आएंगे नजर
Sunny Deol: सनी देओल अब अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम किरदार निभा रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Sunny Deol: ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार कमाई के बाद बॉलीवुड स्टार सनी देओल अब अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम किरदार निभा रही हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, सनी देओल को इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ साउथ फिल्ममेकर ए आर मुरुगदास के प्रोडक्शन तले किया जा रहा है। बात करें निर्देशन की तो इसकी कमान चेन्नई बेस्ड निर्देशक बालाजी गणेश संभाल रहे हैं।
सनी देओल ने शुरू की एक्शन फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'एंटनी' रखा गया है। फिल्म के डायरेक्टर बालाजी गणेश पहले ए आर मुरुगदास के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं और उनके साथ मिलकर कुछ फिल्मों को को-डायरेक्ट भी किया था। अब ये उनके करियर का पहला फीचर डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म सनी देओल के करियर को एक अलग दिशा देने का काम करेगी।
ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए आर मुरुगदास कर रहे हैं जबकि सह-निर्माण कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख ने किया है।
ज्योतिका संग धमाल मचाएंगे सनी देओल
इस फिल्म की शूटिंग सनी देओल शुरू कर चुके हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ 21 साल छोटी हीरोइन और साउथ की मशहूर अदाकारा ज्योतिका नजर आएंगी। वहीं, खबरें हैं कि फिल्म में खूंखार विलेन के रोल में विजय वर्मा दिखाई दे सकते हैं। ये फिल्म अगले साल तक ही सिनेमाघरों में दस्तक दे पाएगी। इसके अलावा, बॉलीवुड स्टार सनी देओल को ‘इक्का’, ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘लाहौर 1947’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी देखा जाएगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 April 2026 at 16:47 IST